धर्मशाला सेंट्रल यूनिवर्सिटी में टीचर्स के इंटरव्यू 10 अगस्त से

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने विभिन्न विभागों में शिक्षकीय पदों पर चयन प्रक्रिया के तहत व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रथम चरण (फेज-1) और द्वितीय चरण (फेज-2) की अधिसूचनाओं में सहायक आचार्य, सह आचार्य तथा आचार्य पदों के लिए अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है।

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थियों की पात्रता अस्थायी है तथा अंतिम निर्णय मूल दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही लिया जाएगा। विश्वविद्यालय के अनुसार, सभी साक्षात्कार 10, 11, 12 और 13 अगस्त को प्रात: साढ़े आठ बजे से कुलपति सचिवालय, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला में आयोजित किए जाएंगे।

चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपने सभी मूल शैक्षणिक एवं अनुभव संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। सेवा में कार्यरत अभ्यर्थियों के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना भी अनिवार्य होगा।

विश्वविद्यालय ने बताया कि स्क्रीनिंग प्रक्रिया तथा प्राप्त अभ्यावेदनों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी की गई है। अधिक आवेदन वाले पदों के लिए स्क्रीनिंग के बाद निर्धारित कटऑफ अंक जारी किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दोपहर को कॉलेज से निकले, फिर लौटे नहीं, ब्यास किनारे मिले 2 छात्रों के बैग, सर्च ऑपरेशन जारी

हिमखबर डेस्क देहरा में सोमवार दोपहर घटी एक रहस्यमय घटना ने...

हिमाचल में आफत की बारिश: ऊना में उफनते नाले में बह गई कार, परिवार के 4 सदस्य थे सवार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जगह-जगह से...

5 साल में हिमाचल के CBSE सरकारी स्कूल बनेंगे सर्वश्रेष्ठ, 24 हजार से अधिक बढ़ा नामांकन

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश...

जेई, ओटीए और शिक्षकों की भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर...