चंबा के लाहड़ में भीषण सडक़ हादसा, 3 माह के नवजात सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाहड़ के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। परिवार अपनी तीन माह की बच्ची का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार कराने के बाद घर लौट रहा था, तभी सोमवार देर रात उनकी ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे। रात का समय और दुर्गम इलाका होने के कारण राहत एवं बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। काफी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से बाहर निकाला गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के समय क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही थी और अत्यधिक धुंध छाई हुई थी। माना जा रहा है कि खराब दृश्यता और फिसलन के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने पुष्टि की कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी पांच लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से मानसून के दौरान पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है।

मृतकों की सूची।

क्रमांकमृतक का नामपिता/पति का नामनिवासपरिचय
1बचन सिंहनारायण सिंहगेहरापेशे से चालक
2रिपन कुमारबचन सिंहगेहराहिमाचल प्रदेश पुलिस की द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन (सेकेंड आईआरबीएन), सकोह में तैनात
3रिम्पीरिपन कुमाररिपन कुमार की पत्नी
4कीर्तिकेसर सिंहकेसर सिंह की पुत्री
5शिशुपरिवार का तीन माह का बच्चा

 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जताया शोक

पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनीखेत के समीप लाहड़ में कार के गहरी खाई में गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह हादसा अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है।

उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की। साथ ही शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पॉलीटेक्निक कॉलेज के 16 वर्षीय प्रशिक्षु छात्र की मौत, कमरे का नजारा देख हर कोई रह गया हैरान

पॉलीटेक्निक कॉलेज के 16 वर्षीय प्रशिक्षु छात्र की मौत...