कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी शरणजीत सिंह गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कनाडा के टोरंटो शहर में हुई घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि यह मामला किसी सुनियोजित हमले का प्रतीत होता है। पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोप में भारतीय मूल के ही 37 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

टोरंटो पुलिस सेवा ने शनिवार को एक बयान में बताया कि गोलीबारी की यह घटना शुक्रवार सुबह ‘हंबरवुड बुलेवार्ड’ और ‘रेक्सडेल बुलेवार्ड’ के चौराहे पर हुई। मृत महिला की पहचान नवनीत कौर के रूप में हुई है, जबकि ओंटारियो प्रांतीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान ब्रैम्पटन निवासी शरणजीत सिंह के तौर पर की गई है।

पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 7:23 बजे सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, जहां नवनीत कौर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मिलीं। जान बचाने के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। जांच अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने गोली मारने से पहले पीड़िता से थोड़ी देर बातचीत की थी।

इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर महिला को गोली मार दी और पुलिस के पहुंचने से पहले मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे खोजकर गिरफ्तार कर लिया। शरणजीत सिंह के खिलाफ प्रथम श्रेणी की हत्या और अदालत में दिये गए शपथ पत्र का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। जांचकर्ताओं का मानना है कि यह हमला पूरी तरह से सुनियोजित था और इसमें कोई अन्य संदिग्ध शामिल नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पॉलीटेक्निक कॉलेज के 16 वर्षीय प्रशिक्षु छात्र की मौत, कमरे का नजारा देख हर कोई रह गया हैरान

पॉलीटेक्निक कॉलेज के 16 वर्षीय प्रशिक्षु छात्र की मौत...