‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान की गूंज, जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat), जिला हमीरपुर द्वारा गौतम नर्सिंग कॉलेज, हमीरपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन गौतम नर्सिंग कॉलेज हमीरपुर में किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपायुक्त हमीरपुर श्रीमती गंधर्वा राठौर रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गौतम कॉलेज के चेयरमैन जगदीश गौतम रहे। कार्यक्रम में गौतम कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर नीता ठाकुर एवं एन एस एस प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर एन डी खन्ना मुख्य रूप से उपस्थित रही।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, शिक्षकों, स्वयंसेवकों एवं विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दोरा दीप प्रज्लित करके किया गया। मुख्य अतिथि गंधर्वा राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज की प्रगति में भी बाधक बनता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशा मुक्त भारत अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति विषय पर स्लैम पोएट्री, स्लोगन लेखन, संगीत, पेंटिंग, भाषण, नृत्य, स्किट एवं रील प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों तथा नशा मुक्त समाज के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे

  • स्लैम पोएट्री में प्रथम स्थान पर दिया ठाकुर रही ।स्लोगन लेखन में प्रथम स्थान पर दीक्षा उप्पल रही ।संगीत में प्रथम स्थान पर ऋतिका शर्मा रही।
  • पेंटिंग में नंदिता जग्गी रही ।भाषण में प्रथम स्थान पर साहिल शर्मा रहे।
  • नृत्य में प्रथम स्थान पर अंचल शर्मा एवं समूह रहा।
  • स्किट में प्रथम स्थान पर यवंत्रा एवं समूह रहा।
  • रील प्रतियोगिता में उन्मेष रहे।

प्रथम स्थान पर आए हुए प्रतिभागी राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा नशा मुक्त भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके रचनात्मक प्रयासों की प्रशंसा की।

अंत में जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत, हमीरपुर, दीपमाला ने मुख्य अतिथि उपायुक्त गंधर्वा राठौर, मंडल, गौतम नर्सिंग कॉलेज के प्रबंधन, सभी सहयोगी विभागों, स्वयंसेवकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेरा युवा भारत का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए नशा मुक्त, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नशा मुक्त भारत का संकल्प लेने के साथ हुआ।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी शरणजीत सिंह गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली...

हिमाचल में C-ग्रेड सेब, आम और सिट्रस फलों की सरकारी खरीद को मंजूरी, जानें पूरी योजना

हिमखबर डेस्क बागवानी विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया...

स्वर्गीय जीएस बाली की जयंती पर HPTDC ने लगाया रक्तदान शिविर, कर्मचारियों ने किया रक्तदान

हिमखबर डेस्क स्वर्गीय जीएस बाली पूर्व मंत्री हिमाचल प्रदेश एवं...

जमानाबाद में मिंजर मेले की गूंज, उद्घाटन के साथ हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

काँगड़ा - राजीव जस्वाल विकास खंड कांगड़ा की पंचायत जमानाबाद...