धीरा और पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलह (भेडू महादेव) कंचन राणा ने जानकारी दी है कि बाल विकास परियोजना सुलह के अंतर्गत उप-मंडल धीरा और पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के पद भरे जाने प्रस्तावित हैं।

उन्होंने बताया कि उप-मंडल धीरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 11 और सहायिकाओं के 28 रिक्त पदों को साक्षात्कार के माध्यम से भरे जाएंगे।

इच्छुक पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों की सत्यापित प्रतियों के साथ अपने आवेदन 18 अगस्त 2026 तक जमा करवा सकते हैं।

साक्षात्कार 21 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे उपमंडल अधिकारी कार्यालय धीरा  में आयोजित किए जायेेंगे।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त उप-मंडल पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 16 एवं सहायिकाओं के 32 रिक्त पड़े पदों को साक्षात्कार के माध्यम से भरने के लिए भी पात्र महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

पालमपुर उपमंडल के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है जबकि साक्षात्कार 22 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे उपमंडल अधिकारी कार्यालय पालमपुर में आयोजित किए जायेेंगे।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता जमा दो पास पास होना अनिवार्य है जबकि आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये  से अधिक नहीं होनी चाहिए और उम्मीदवार संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र (फीडर एरिया) की निवासी होनी चाहिए।

आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सुलह (स्थित भेडू महादेव) में जमा करवाये जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए उनके कार्यालय दूरभाष नम्बर 01894275375 या मोबाईल नम्बर 9418687263 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

18 लोगों की मौत…खूंखार बन गया ‘हिमाचल का पागल पत्थर’, नन्ही जान को भी नहीं बख्शा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल का पागल पत्थर अब खूंखार हो चुका...

गज खड्ड में अचानक आया उफान…खनन में जुटा ट्रैक्टर बहा, 4 मजदूरों

हिमख़बर डेस्क  कांगड़ा जिले के नगरोटा सूरियां स्थित गज खड्ड...