चम्बा – भूषण गुरुंग
भारी बरसात के कारण 23 जुलाई शाम 5 बजे फ़ुटबॉल एसोसिएशन बकलोह द्वारा बाबा लखदाता फ़ुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा के प्रांगण में किया गया!
जिसमे ककीरा स्कूल के ही प्रधानआचार्य अनूप शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की उनको फूलबाल क्लव केर्ऑर्गनाइज़रो के द्वारा बेच और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया उसके बाद मुख्या अतिथि द्वारा के टूर्नामेंट का शुभारम्भ किया गया!
फ़ुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 23 जुलाई से 25 जुलाई तक किया जाएगा! इस टूर्नामेंट में जिला चम्बा जिला कांगड़ा व पठानकोट से 9 टीमें भाग ले रही है!
टूर्नामेंट के विजेता को विजेता ट्रॉफी के साथ 25, हज़ार रुपये का नगद पुरस्कार व उप विजेता को ट्रॉफ़ी के साथ १५ हज़ार रूपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
चिलामा लखदाता फुटबॉल एसोसियेशन वकलोह के सेक्रेटरी गौरव थापा ऊर्फ पारूल ने बताया कि इस टूर्नामेंट का आयोजन 35 साल पहले 2/4 बाज़र के शिवू भाई द्वारा चिलामा के लखदाता बाबा के नाम मे चिलामा ग्राउंड मे शुरू किया गया था।
परन्तु इस बार फुटबॉल ग्राउंड का काम चलने के कारण फुटबाल मैच का आयोजन नहीं हो पाया जिसके चलते ये मैच ककीरा स्कूल ग्राउंड मे करना पड़ा! इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति लगाव पैदा कर समाज को नशा मुक्त बनाना है।
इस अफ़सर पर मुख्य अतिथि त अनुपम शर्मा जी ने सब को संबोधित करते हुए कहा कि इस फुटबॉल टूर्नामेंट के शुभारंभ के अवसर पर अपने वक़्तवाया मे कहा कि खेल केवल जीत और हार का माध्यम नहीं हैं, बल्कि अनुशासन,मेहनत, टीम भावना और नेतृत्व सीखने का सबसे अच्छा अवसर प्रदान करते हैं।
और सभी खिलाडी मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और खेल भावना का सदैव सम्मान करें। जीतने का प्रयास अवश्य करें, लेकिन हार से निराश न हों, क्योंकि हर मुकाबला हमें कुछ नया सिखाता है। याद रखें सच्चा खिलाड़ी वही है जो पूरी मेहनत, ईमानदारी और अनुशासन के साथ खेलता है।
मैं इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएँ देता हूँ और सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
पहले दिन का फुट बाल मुकाबला बकलोह और सुलयाली के बीच हुआ अंत मे प्लेन्टी मे सुलयाली ने बक्लोह को एक जीरो से पराजित किया!

