नगरोटा सूरियां से खंड कार्यालय ज्वाली स्थानांतरण

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

ज्वाली ब्लाॅक कांग्रेस के पूर्व मीडिया प्रभारी कृष्ण भारद्वाज ने नगरोटा सूरियां के खण्ड कार्यालय को ज्वाली बदलने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि विकास खण्ड कार्यालय के स्थानांतरण के दोस्त हकीकत में नगरोटा सूरियां पट्टी के भाजपा कार्यकर्ताओं एंव देहरा विधानसभा से पूर्व में रहे विधायक होशियार सिंह खोेले हैं।

भारद्वाज ने कहा कि यदि देहरा से आजाद विधायक होशियार सिंह जीत के बाद अपना त्यागपत्र न देते तो देहरा विधानसभा के अंतर्गत आने वाली विकास खण्ड नगरोटा सूरियां की 10 पंचायतें देहरा विकास खण्ड में स्थानांतरण न होतीं तथा न ही खण्ड कार्यालय नगरोटा सूरियां से ज्वाली जाता।

भारद्वाज ने आगे कहा कि जब स्थानांतरण प्रक्रिया चल रही थी तो पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने आश्वासन दिया था कि विकास खण्ड कार्यालय को किसी भी सूरत में नगरोटा सूरियां से स्थानांतरण नहीं होने दिया जाएगा।

जिसके लिए नगरोटा सूरियां के कांग्रेस कार्यकर्ता ने कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार को भी काफी हद तक मना लिया था।

परन्तु ब्लाॅक बचाओ नाम की संघर्ष समिति द्वारा असंवैधानिक भाषा ने सारे समीकरण बिगाड़ दिए और अब संघर्ष समिति सुप्रीम कोर्ट में भी हार चुकी है जिससे नगरोटा सूरियां में ब्लॉक कार्यालय आने के सारे रास्ते बन्द हो गए हैं जिस पर आत्म निरीक्षण की जरूरत है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रूफ रीडर भर्ती में 18 और अभ्यर्थियों को मौका, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होंगे

प्रूफ रीडर भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में 18...

जेबीटी भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित, अभ्यर्थियों को झटका, नई तारीख का इंतजार

हिमाचल में जेबीटी भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित...