अब सुजानपुर में डाकिये के कमरे में मिला चिट्ठियों का ढेर, डेढ़ साल से नहीं बांटी डाक

--Advertisement--

सरकारी दस्तावेजों सहित, आधार, पैन और एटीएम कार्ड बरामद, डेढ़ साल से नहीं बांटी डाक

हिमख़बर डेस्क 

उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के तहत आने वाली डाक शाखा करोट में तैनात एक डाकिए (जीडीएस एमडी) के कमरे में बड़ी संख्या में चि_ियां, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड सहित अन्य डाक सामग्री बरामद की गई है।

विभाग की ओर से यह कार्रवाई डाकिए की शिकायतें मिलने के बाद संबंधित क्षेत्र के निरीक्षक द्वारा की गई चैंकिंग के दौरान की गई है।

बताया जा रहा है कि इस डाक शाखा के तहत आने वाले करीब 20 गांवों के लोगों को संबंधित डाकिए द्वारा डाक वितरित नहीं की गई थी।

मूल रूप से हरियाणा राज्य से ताल्लुक रखने वाले कर्मी को विभाग की ओर से निलंबित कर दिया गया है। डाकिया लोगों की जरूरी डाक को डाकघर से ले जाकर कुछ डाक को वितरित करता था और बाकी डाक को लोगों को वितरित न करके अपने कमरे में ही रख लेता था।

इस बात का खुलासा तब हुआ जब डाक विभाग निरीक्षक आशीष शर्मा निरीक्षण के लिए डाक शाखा करोट पहुंचे, तो निरीक्षण के दौरान पाया कि डाकिए द्वारा कुछ डाक को होल्ड पर रखा गया है।

होल्ड पर रखी डाक के पते पर फोन से संपर्क किया तो उन लोगों ने बताया कि उन्हें डाक प्राप्त नहीं हुई है, जबकि कुछ ने बताया कि उन्हें डाक तो मिली लेकिन उनसे प्राप्ति के हस्ताक्षर नहीं करवाए गए है।

इसके बाद डाक विभाग के निरीक्षक ने छानबीन की और उक्त डाकिए के कमरे की जांच पड़ताल की गई, तो वहां पर एक डेढ़ साल के अंतराल के बीच में लोगों की आई डाक का ढेर बरामद हुआ।

विभाग ने लोगों तक पहुंचाई डाक

डाक विभाग ने दोषी डाकिए को निलंबित कर दिया है मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि इतनी लंबी अवधि तक डाक वितरण में लापरवाही कैसे होती रही और निगरानी व्यवस्था में कहां चूक हुई।

जांच पूरी होने के बाद दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा बरामद डाक को संबंधित लोगों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: स्कूटी को 200 मीटर घसीटा, बाइक सवार 2 युवकों की ली जान; गुस्साई भीड़ ने बस को लगाई आग

हिमख़बर डेस्क  पंजाब के पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह...