ज्वाली: न्यांगल गांव में नाले का बहाव मुड़ने से तबाही, 15 घरों पर मंडराया खतरा; लोगों के खेत बहे

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश भारी बारिश के बीच जिला कांगड़ा के कोटला क्षेत्र में बाढ़ ने तबाही मचाई है। त्रिलोकपुर में सोलधा के न्यांगल गांव में नाले का बहाव मुड़ने से आई बाढ़ के कारण भारी नुकसान हुआ है।

नाले में आई बाढ़ से 15 घरों को खतरा बन गया। लोगों के खेत बह गए हैं। न्यांगल में दो वर्ष पहले भी तबाही मची थी, तब यहां पूरा पहाड़ धंस गया था, कुछ घर क्षतिग्रस्त हुए थे। अब फिर से गांव में आपदा आई है।

बताया जा रहा है कि भूस्खलन के कारण नाले का प्रवाह बदल गया व पानी लोगों के घरों व खेतों में घुस गया। ऐसे में 15 घरों को खतरा बन गया।

लोगों का कहना है कि प्रशासन से कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिले पर समाधान नहीं हुआ। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि नाले को परिवर्तित करने के लिए दीवार लगाई जाए, ताकि लोगों को नुकसान न हो।

कृषि मंत्री से आग्रह

क्षेत्रवासियों ने मामले में प्रदेश के कृषि मंत्री एवं स्थानीय विधायक चौधरी चंद्र कुमार से समाधान का आग्रह किया है। बताया जा रहा है कि अभी तक प्रशासन की ओर से कोई भी ऐहतियाती तौर पर कोई कदम नहीं उठाया गया है।

वार्ड नंबर 7 में हुआ नुकसान

पंचायत न्यांगल में भारी बारिश के कारण वॉर्ड नंबर 07 में लोगों की कृषि करने योग्य भूमि बह गई है तथा लोगों के घरों को भी ख़तरा बन गया है।

मदन लाल, चैन सिंह, सागर सिंह, संजू, तेज सिंह, चतर सिंह, किशन चंद, बबली देवी, बेंगवां देवी व पवन शर्मा के घर खतरे में हैं।

मदद की गुहार

मौके पर पहुंचे पंचायत न्यांगल के उपप्रधान कुलदीप सिंह, वार्ड सदस्य मदन लाल, सागर, लक्की राणा, शुभम ठाकुर, जगदीश लाल, तिलक, तेजू आदि ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related