शाहपुर की बोह घाटी में बादल फटने से तबाही, बाढ़ में बह गए 6 घर; प्रशासन ने राहत एवं बचाव के लिए SDRF बुलाई

--Advertisement--

शाहपुर  –  नितीश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश में जिला कांगड़ा के शाहपुर क्षेत्र में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। शाहपुर की बोह घाटी के स्पैडा और गढ़गून गांव में बादल फटने से आई बाढ़ में छह मकान बह गए हैं।

प्रशासन की टीम ने सूचना मिलते ही प्रभावित क्षेत्र का रुख कर लिया। बताया जा रहा है लोगों ने भागकर जान बचाई।

पहाड़ी पर धमाका होने के बाद अचानक बाढ़ और मलबा आ गया, जो छह मकानों को अपने साथ बहाकर ले गया।

हालांकि इस भयानक त्रासदी में अब तक किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, जो प्रशासन और स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ी राहत की बात है।

प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह से अलर्ट है और आला अधिकारी प्रभावित इलाकों की ओर रवाना हो चुके हैं। हालांकि, डिब्बा और मनेड नाला के पास हुए भीषण भूस्खलन की वजह से रास्ते बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

इस वजह से अधिकारियों और बचाव दलों को ग्राउंड जीरो तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और मार्ग को बहाल करने की चुनौतियां बनी हुई हैं।

हालात की गंभीरता को देखते हुए स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) की टीम को तत्काल प्रभाव से तलब कर लिया गया है और वे घटनास्थल की ओर कूच कर चुके हैं।

इस बीच, प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को फौरी राहत प्रदान की जा रही है। एहतियात के तौर पर, बेघर हुए सभी परिवारों को तत्काल प्रभाव से सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है।

प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रभावित लोगों को हर संभव बुनियादी सुविधाएं और मदद जल्द से जल्द मिल सके।

एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर के बोल 

एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर ने कहा कि अभी तक जानी नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने एसडीआरएफ को बुलाया है।

उपयुक्त कांगड़ा हेमराज बेरवा के बोल 

उधर उपयुक्त कांगड़ा हेमराज बेरवा का कहना है कि प्रभावित स्थल पर बचाव एवं कार्य के लिए टीम रबना कर दी है और हर घटना पर नजर रखी जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related