घेरा वन क्षेत्र में भूस्खलन का असर: मुख्य पेयजल लाइन टूटी, जल संकट गहराया

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

घेरा वन क्षेत्र में हुए भूस्खलन के कारण घेरा पेयजल स्रोत से आने वाली मुख्य पेयजल ट्रांसमिशन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते प्रभावित क्षेत्रों में नियमित जलापूर्ति प्रभावित हुई है।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि वर्तमान में जलापूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए नड्डी जल शोधन संयंत्र के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि उपलब्ध जल की सीमित मात्रा को देखते हुए अस्थायी रूप से जल वितरण में राशनिंग की जा सकती हैै।

उपायुक्त ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत एवं बहाली का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। लेकिन क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा के कारण मरम्मत कार्य में विलंब हो रहा है।

उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान पानी का अत्यंत विवेकपूर्ण एवं आवश्यकतानुसार ही उपयोग करें। उन्होंने कहा कि शीघ ही जलापूर्ति को सामान्य कर दिया जायेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related