टेस्ट आज, रिपोर्ट महीने बाद, टांडा मेडिकल कालेज का पैथोलॉजी विभाग सवालों के घेरे में

--Advertisement--

काँगड़ा  –  राजीव जसवाल 

डा. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।

एक मरीज ने 24 जून को निर्धारित शुल्क जमा करवाकर अपनी जांच के लिए सैंपल दिया था, लेकिन लगभग एक माह बीतने को है, उसे रिपोर्ट उपलब्ध नहीं करवाई गई।

पीडि़त का कहना है कि बिल कटने के बावजूद विभाग ने सैंपल को लंबे समय तक अपने पास ही रखा और रिपोर्ट तैयार नहीं की।

मरीज लगातार रिपोर्ट के लिए अस्पताल के चक्कर काटता रहा, लेकिन उसे हर बार इंतजार करने को कहा गया।

समय पर रिपोर्ट न मिलने के कारण इलाज शुरू होने में भी देरी हुई, जिससे मरीज और उसके परिजनों में भारी रोष है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि कई बीमारियों में जांच रिपोर्ट के आधार पर ही उपचार शुरू होता है।

यदि रिपोर्ट समय पर न मिले, तो मरीज की बीमारी गंभीर हो सकती है और कुछ मामलों में जान का खतरा भी पैदा हो सकता है।

मरीज और उसके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

उनका कहना है कि सरकारी अस्पतालों में इस तरह की लापरवाही मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ है और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

टीएमसी के पैथोलॉजी के एसोसिएट प्रो. डाक्टर बाल चंद्र ने बताया कि मशीनें मैनुअली वर्क कर रही हैं, जिसके चलते इसमें देरी हुई है, जल्द रिपोर्ट तैयार करवाकर दे दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली: न्यांगल गांव में नाले का बहाव मुड़ने से तबाही, 15 घरों पर मंडराया खतरा; लोगों के खेत बहे

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश भारी बारिश के बीच जिला कांगड़ा...

सांगला वैली में बादल फटने से भारी तबाही, ITBP कैंप में घुसा मलबा; 5 करोड़ के नुकसान का अनुमान

हिमख़बर डेस्क  किन्नौर जनपद की सांगला वैली में बादल फटने...