1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2 युवकों को 1.09 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूटी पर पंजाब में चरस की खेप लेकर जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार स्पैशल डिटैक्शन टीम गत रात को पड़गल में नाकाबंदी पर तैनात थी। इसी दौरान मंडी-भराड़ी की ओर से कीरतपुर की तरफ जा रही पीबी-07 बीपी-1942 नंबर की स्कूटी को जांच के लिए रोका गया।

स्कूटी पर सवार दोनों युवकों ने अपनी पहचान तरुण कुमार (27) निवासी मकान नंबर 70 किशननगर नजदीक ईशनगर होशियारपुर तथा मानव (27) निवासी बस्सी मरूफ शियाला बागपुर तहसील बागपुर जिला होशियारपुर-पंजाब के रूप में बताई।

संदेह के आधार पर स्कूटी की तलाशी ली गई। जिस पर पुलिस ने स्कूटी की सीट के नीचे डिक्की में रखे एक कैरी बैग से खाकी रंग की प्लास्टिक टेप में लिपटे 2 पैकेट बरामद किए। पैकेट खोलने पर वह चरस निकली।

इलैक्ट्रानिक तराजू पर तोलने पर दोनों पैकेटों से 1.09 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनाें आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी रास्ता भूल गए थे तथा फोरलेन जाने की अपेक्षा वह पड़गल की ओर चले गए थे तथा नाके पर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस आरोपियों से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चरस की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे पहुंचाया जाना था।

डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान के बोल

डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...