भाजपा नेता प्रणव शर्मा के नेतृत्व में शाहपुर में युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

--Advertisement--

शाहपुर, 25 जून – नितीश पठानियां 

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में उस समय नया घटनाक्रम देखने को मिला, जब कांग्रेस से जुड़े 7 युवाओं ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली।

भाजपा युवा नेता प्रणव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आदित्य मेहरा, रोहन कुमार, अर्णव मेहरा, हर्ष शर्मा, अनिल राणा, रितिक शर्मा और विक्रम कुमार ने भाजपा का दामन थामा।

भाजपा में शामिल हुए युवाओं ने कहा कि वे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं प्रदेश भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों, युवा हितैषी सोच और विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा के साथ जुड़कर उन्हें समाज और क्षेत्र के विकास के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे तथा वे संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

इस दौरान भाजपा युवा नेता प्रणव शर्मा ने सभी युवाओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा लगातार युवाओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवा भाजपा से जुड़ रहे हैं, जिससे संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।

ये रहे उपस्तिथ

कार्यक्रम में लदवाड़ा मंडल के मंडल महामंत्री जसविंदर जस्सू, मंडल सचिव योगेश धीमान, किसान मोर्चा के जिला आईटी संयोजक गणेश कुमार तथा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं शाहपुर मंडल के पूर्व महामंत्री हंसराज विशेष रूप से उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...