ज्वाली के मंडोल में 45 वर्षीय ग्रामीण का मर्डर, गर्दन पर तेजधार हथियार से वार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेही पठियार के गांव मंडोल के वार्ड नंबर-5 में सुभाष चंद्र (45) पुत्र दालती राम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या किसने की है, यह एक पहेली बनकर रह गया है। न तो हत्या करने वाले का कोई पता है और न ही तेजधार हथियार बरामद हुआ है।

हत्या की वारदात को अंजाम देते हुए किसी ने देखा तक नहीं है। हालांकि इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस के लिए भी यह मर्डर एक अनसुलझी पहेली बन गया है। हालांकि पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं, जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। जानकारी अनुसार मृतक लोहार का कार्य करता था और उसकी उसी कार्यस्थल पर हत्या कर दी गई।

एएसपी धर्म चंद वर्मा के बोल

एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगामी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।

हत्या के कारणों तथा आरोपी की पहचान को लेकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस द्वारा आगामी जांच तथा कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...