कांगड़ा के ज्वाली में बड़ा हादसा, खड्ड में नहाते समय 12वीं के छात्र की डूबने से मौत; परिवार में पसरा मातम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत देहर खड्ड में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान वंश (17) पुत्र सुमेर नाथ निवासी करड़ियाल के रूप में हुई है।

जानकारी अनुसार वंश अपने दोस्तों आकाश शर्मा व सुरजीत कुमार के साथ घर से गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर भरवाने गए थे, लेकिन वहां गैस सिलेंडर न भरा गया तो हार के पास देहर खड्ड में नहाने के लिए चले गए।

नहाते वक्त वंश पानी में डूब गया जिस बारे शोर मचाने पर स्थानीय लोग वहां पहुंचे और युवक वंश को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल जवाली ले आए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों युवक ठीक हैं।

पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस मौका पर पहुंची तथा मृतक के साथ गए युवकों के बयान दर्ज करके केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एएसपी धर्म चंद वर्मा के बोल 

एएसपी धर्म चंद वर्मा ने कहा कि देहर खड्ड में डूबने से युवक की मौत हुई है। पुलिस ने साथ गए अन्य दोस्तों के बयान दर्ज करके केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव – 2026 का हुआ भव्य आगाज

हिमखबर डेस्क 08 से 12 जून, 2026 तक आयोजित किए...

चयन आयोग ने निर्धारित की शिक्षकों की विभिन्न पोस्ट कोड हेतु परीक्षा तिथियां

हिमखबर डेस्क हमीरपुर स्थित प्रदेश चयन आयोग ने विभिन्न पोस्ट...

मुख्यमंत्री ने चार नई एम्बुलैंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, इन क्षेत्रों को मिलेगी सुविधा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को अपने...

गगरेट में खेत में मिला कांगड़ा के युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

हिमखबर डेस्क गगरेट में सोमवार सुबह अल्फा होटल के सामने...