जालंधर के आर्टिस्ट बदल रहे हमीरपुर की तस्वीर, बेजान दीवारों पर चित्रकारी कर बना दिया आकर्षक

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कभी बेजान पड़ी नगर निगम के तहत लगे डंगो की दीवारें अब सुंदर कलाकारी से सभी को आकर्षित कर रही हैं। जालंधर से आए आर्टिस्टों ने दीवारों पर रंग कर ऐसी चित्रकला का उजागर किया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इन आर्टिस्टों की प्रतिभा देखकर हर कोई इनकी तारीफ कर रहा है।

दीवारों पर न सिर्फ सुदंर फूलों की चित्रकारी की गई है बल्कि जानवरों से लेकर पशुओं तक के चित्र उकेरे गए हैं। इस काम के लिए जहां मशीनरी का सहारा लिया जा रहा है तो वहीं हाथों की कला की लाजवाब है। सोमवार को ये कलाकार दीवारों पर रंग कर उनके चित्रों का उकेरते हुए नजर आए।

पुलिस थाना व ट्रैफिक चौकी के बीच बेजान पड़ी दीवारें अब सुंदर आकृतियों से बोल रही हैं। इससे पूर्व ये कलाकार नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में कई जगहों पर दीवारों को सुंदर आकृतियों से सजा चुके हैं। इनकी रंग बनाने की कला भी लाजवाब है। रंगों को मिश्रित कर नया रंग बनाने में भी इन्हें महारत हासिल है।

पिछले लंबे समय से यह नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में काम कर रहे हैं तथा इनके काम से सभी काफी खुश नजर आ रहे हैं। सुंदर आकृतियां उकेरने वाले जालंधर के भोगपुर निवासी सोनू आर्टिस्ट, जालंधर से दड़ोच मनीष, आशु शर्मा और सतीश में कमाल की प्रतिभा है। सभी मिलकर हमीरपुर की तस्वीर बदल रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...