150 फुट गहरी खाई में गिरी कार, 24 वर्षीय युवती की मौत, चार गंभीर घायल

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

 हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में मंगलवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा पेश आया है। कंडाघाट के साधुपुल के समीप (दोची में) एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 150 फुट नीचे नाले में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 24 वर्षीय एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक पुरुष और तीन महिलाओं सहित कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कार सवार सभी लोग शिमला जिले के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी 5 लोग शिमला जिले के कोटी गांव के निवासी हैं। मंगलवार सुबह यह सभी लोग कार से चायल से सोलन की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान जब उनकी कार कंडाघाट के साधुपुल स्थित दोची के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में लुढ़क गई। कार करीब 150 फुट नीचे जाकर गिरी, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए।

हादसा इतना भयंकर था कि कार गिरने की जोर से आवाज आई। आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर भागे। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए गहरी खाई में उतरकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का रैस्क्यू ऑप्रेशन शुरू किया। साथ ही, घटना की सूचना 108 एंबुलैंस और स्थानीय पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलैंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत कंडाघाट अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। घायलों की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सोलन अस्पताल रैफर कर दिया है। मृतक युवती की पहचान पूजा पुत्री तोता राम के रूप में की गई है जबकि घायलों की पहचान तोता राम, कौशल्या, सुनिता और निर्मला के रूप में हुई है।

पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...