जूतों की माला पहनाई, जबरन पेशाब पिलाया, तलाकशुदा महिला से शादी की खौफनाक सजा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

राजस्थान के अजमेर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक का अपहरण करने के बाद पहले उसके साथ मारपीट की गई और फिर जबरन उसे पेशाब पिलाया गया। घटना शनिवार को गगवाना गांव में पेश आई है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते युवक के साथ यह अमानवीय व्यवहार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक ठेकेदार के यहां मजदूरी करता है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे वह बाइक पर जा रहा था, 20-25 लोगों ने रास्ते में रोक लिया, और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने युवक को जबरन गाड़ी में डालकर बीर गांव ले गए। पीड़ित के परिजनों के अनुसार, युवक की शादी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

बताया जा रहा है कि बीर गांव की एक युवती की पहले शादी हो चुकी थी। तलाक के बाद वह मायके में रह रही थी। करीब 5 महीने पहले उसकी शादी पीड़ित युवक से हुई थी। युवती के पूर्व ससुराल पक्ष को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, और इसी रंजिश में युवक को उठा ले गए।

आरोपियों ने जीतू को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि उसे जूतों की माला पहनाई गई और जबरन पेशाब पिलाया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है।

जीतू के परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: 30 मीटर नीचे खड्ड में गिरी कार, पिता की मौत; बेटा घायल

हिमखबर डेस्क रामपुर बुशहर की उपतहसील तकलेच में पुल के समीप...

BREAKING: रक्षाबंधन पर बड़ा हादसा, HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त; कई सवारियां घायल

हिमाचल प्रदेश के मनाली में रक्षाबंधन के दिन HRTC...