हिमाचल प्रदेशः पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही महिला को झटका, मतदाता सूची से कटा नाम, पति-लोगों के साथ अधिकारी के पास पहुंची

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव हो रहे हैं और आज से नामांकन दाखिल करने का दौर शुरू हो गया है। उधर, ऊना के हरोली उपमंडल की ग्राम पंचायत हलेड़ा बिलणा में पंचायत चुनाव से ठीक पहले मतदाता सूची में गड़बड़ी देखने को मिली है और मामला सामने आने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

चुनावी प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही कई लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब पाए गए हैं, जिनमें पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही महिला हरप्रीत कौर का नाम भी शामिल है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने में महज कुछ घंटे शेष रह जाने के कारण यह मामला और गंभीर हो गया है. इसे लेकर महिला के परिजन और स्थानीय प्रतिनिधियों ने प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं और इसे साजिश करार दिया है।

बुधवार को इस मुद्दे को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय पहुंचा और मामले के शीघ्र समाधान की मांग उठाई, जिससे चुनावी माहौल में तनाव की स्थिति बन गई है। दरअसल, हरोली उपमंडल की ग्राम पंचायत हलेड़ा बिलणा में मतदाता सूची से नाम गायब होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।

इस मुद्दे को लेकर पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रेम सिंह औजला के नेतृत्व में महिला के पति हरप्रीत सिंह और अन्य ग्रामीण जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि यह महज प्रशासनिक चूक नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश हो सकती है, ताकि कुछ उम्मीदवारों को चुनावी प्रक्रिया से बाहर किया जा सके।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मतदाता सूची में नाम पुनः शामिल नहीं किए गए, तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे और जरूरत पड़ने पर न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे।

जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार के बोल

वहीं, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है, लेकिन वर्तमान स्थिति में स्थानीय स्तर पर मतदाता सूची में संशोधन संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और आगे की कार्रवाई उच्च स्तर से ही तय की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईएएस-आईपीएस-आईएफएस अफसरों का कैडर कम करेगी सुक्खू सरकार, केंद्र सरकार को भेजी चिट्ठी

प्रशासनिक ढांचा चुस्त-दुरुस्त करने और अनावश्यक खर्चों में कटौती...

घुमारवीं की बेटी विदिशा कालरा बनीं कर्नाटक-गोवा की प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स

हिमखबर डेस्क बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल की कपाहड़ा पंचायत के...

श्री रेणुका जी मेला ग्राउंड में शादी समारोह में परोसी गई शराब, धार्मिक भावनाएं आहत…

हिमखबर डेस्क देवभूमि हिमाचल के पवित्र स्थल श्री रेणुका जी...

प्लेऑफ मुकाबलों से गुलजार होगा धर्मशाला, पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

हिमखबर डेस्क अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला को आईपीएल का एक...