घुमारवीं की बेटी विदिशा कालरा बनीं कर्नाटक-गोवा की प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल की कपाहड़ा पंचायत के गांव कघडानी की बेटी विदिशा कालरा ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर हिमाचल प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। 1991 बैच की भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी विदिशा कालरा को कर्नाटक एवं गोवा क्षेत्र का प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स नियुक्त किया गया है। उन्होंने बेंगलुरु स्थित कार्यालय में अपना कार्यभार संभाल लिया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे घुमारवीं क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

विदिशा कालरा प्रोफेसर (डॉ.) टी.आर. शर्मा और स्वर्गीय उषा शर्मा की ज्येष्ठ पुत्री हैं। एक साधारण ग्रामीण परिवेश से निकलकर केंद्र सरकार के आयकर विभाग के शीर्ष एपेक्स स्केल पद तक पहुंचना उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिचायक माना जा रहा है। क्षेत्र के लोग उनकी सफलता को हिमाचल की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बता रहे हैं।

उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बिलासपुर के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल, रौड़ा सेक्टर से प्राप्त की। इसके बाद पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं में जाने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया था। कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने भारतीय राजस्व सेवा में सफलता प्राप्त की और वर्ष 1991 में IRS अधिकारी बनीं।

परिजनों के अनुसार विदिशा कालरा शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी, अनुशासनप्रिय और मेहनती रही हैं। सेवा के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया और अपनी कार्यशैली से अलग पहचान बनाई।

विदिशा कालरा का विवाह हरियाणा में हुआ है। उनके भाई विभोर शर्मा ने बताया कि परिवार के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है। उन्होंने कहा कि विदिशा की सफलता से क्षेत्र की बेटियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा मिलेगी। वहीं, घुमारवीं और बिलासपुर क्षेत्र के लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनकी उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईएएस-आईपीएस-आईएफएस अफसरों का कैडर कम करेगी सुक्खू सरकार, केंद्र सरकार को भेजी चिट्ठी

प्रशासनिक ढांचा चुस्त-दुरुस्त करने और अनावश्यक खर्चों में कटौती...

श्री रेणुका जी मेला ग्राउंड में शादी समारोह में परोसी गई शराब, धार्मिक भावनाएं आहत…

हिमखबर डेस्क देवभूमि हिमाचल के पवित्र स्थल श्री रेणुका जी...

प्लेऑफ मुकाबलों से गुलजार होगा धर्मशाला, पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

हिमखबर डेस्क अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला को आईपीएल का एक...