नैना देवी में सड़क हादसा, ट्रेवलर पलटने से बच्चों सहित 15 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में माथा टेककर दिल्ली लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कोला वाला टोबा के पास संनटीना यात्री निवास के समीप श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर डीएल 1वीसी 6729 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई।

हादसे के वक्त वाहन में करीब 15 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें 3 से 4 मासूम बच्चे भी थे। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि किसी श्रद्धालु को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि कई श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के रहने वाले ये श्रद्धालु बुधवार को श्री नैना देवी के दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे। जैसे ही उनका वाहन कोला वाला टोबा के पास पहुंचा, चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे पलट गया। वाहन पलटते ही चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना कोट के प्रभारी हरनाम सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर तुरंत राहत एवं बचाव कार्य (रेस्क्यू) शुरू किया।

सभी घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकालकर तुरंत नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

थाना प्रभारी हरनाम सिंह के बोल

थाना प्रभारी हरनाम सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना लग रहा है, फिर भी पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...