NEET परीक्षा को लेकर कांगड़ा प्रशासन सतर्क, 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा

--Advertisement--

तीन मई को कांगड़ा जिला में 12 केंद्रों में होगी नीट परीक्षा, चार हजार से अधिक छात्र परीक्षा में लेंगे भाग : एडीसी

हिमखबर डेस्क

नीट की परीक्षा तीन मई को कांगड़ा जिला के 12 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी इसमें चार हजार के करीब छात्र भाग लेंगे। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने आज बुधवार को परीक्षा के सफल आयोजन के लिए रखी गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। इस अवसर पर केंद्र प्रभारियों को परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जरूरी टिप्स भी दिए गए।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से परीक्षाओं के संचालन का काम पूरी गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों से परीक्षा केंद्रों में विद्युत, पेयजल तथा बैठने की उचित व्यवस्था समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी पुलिस कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि नीट की परीक्षा दोपहर दो बजे से सांय पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थी 11 बजे से 1ः30 बजे तक परीक्षा हाॅल में प्रवेश कर सकते हैं जबकि परीक्षा से पहले 1ः40 बजे परीक्षा हाॅल का गेट बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी परीक्षार्थिंयों से अपील की कि समय से परीक्षा केन्द्र पहुंच जाएं ताकि एंट्री गेट पर किसी तरह की भीड़ न लगे।

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे तथा जैमर लगाना भी सुनिश्चित किया जाएगा और परीक्षा केंद्र की सभी व्यवस्थाओं के साथ-साथ समस्त परीक्षार्थियों की वीडियो रिकाॅर्डिंग भी की जाएगी।

  • अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय केंद्र मोहली खानियारा,
  • राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगबां केंद्र दो ग्राउंड फ्लोर,
  • राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला सेंटर दो ओल्ड ब्लाक,
  • राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगबां केंद्र-एक दूसरा फ्लोर,
  • राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला आर्ट्स ब्लाक,
  • राजीव गांधी इंजीनियरिंग कालेज नगरोटा,
  • पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पालमपुर,
  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्वायज धर्मशाला,
  • पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गल्र्स धर्मशाला,
  • राज्य होटल प्रबंधन संस्थान धर्मशाला,
  • काॅलेज आफ एग्रीकल्चर पालमपुर
  • तथा पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय भनाला में केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

ये रहे उपस्तिथ

इस अवसर पर डिप्टी एसपी निशा, समस्त परीक्षा अधीक्षक, परीक्षा अब्ज़र्वर तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अद्वित बना पहचान का बादशाह: मिनट भर में 195 देशों के झंडे पहचानकर रचा इतिहास

हिमखबर डेस्क बिलासपुर जिले के रौड़ा सैक्टर निवासी अद्वित सुहील...

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: CBSE शिक्षक छंटनी परीक्षा पर रोक की मांग खारिज 🚨

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने सीबीएसई स्कूलों में...