महिला आरक्षण पर सियासी घमासान: विनय कुमार बोले – भाजपा चुनावी फायदे के लिए खेल रही महिला कार्ड

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने महिला आरक्षण बिल को लेकर  भाजपा की   जन आक्रोश पदयात्रा को एक ढकोसला बताते हुए कहा है कि वह संसद में पारित महिला आरक्षण कानून पर देश की महिलाओं को गुमराह नही कर सकती।

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल 2023 में पहले ही पारित किया जा चुका है,लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने इसे लागू करने में आनाकानी कर रही है। विनय कुमार ने भाजपा आज यहां भाजपा की जन आक्रोश यात्रा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस कभी भी महिला आरक्षण के खिलाफ नही रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिसमिन के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण में हर वर्ग,हर जाति को पूरा प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। इसके लिए जाति आधारित जनगणना बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक सोची समझी रणनीति के तहत 33 प्रतिशत आरक्षण को लेकर देश की महिलाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

भाजपा के मन मे खोट है। वह महिलाओं के नाम पर शुद्ध राजनीति कर उनसे साहनभूति लेना चाहती है। विनय कुमार ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरक्षण की आड़ में एक सुनियोजित रणनीति के तहत काम कर रहें है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पहले से ही यह जानकारी थी कि संसद में इस बिल के संशोधन के लिए उनके पास पर्याप्त बहुमत नही है बाबजूद इसके उन्होंने देश मे हो रहे कुछ राज्यों के विधानसभा चुनावों में लाभ लेने के लिये  विशेष सत्र बुला कर  बगैर विस्तृत चर्चा के पारित करना चाह।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के नाम पर महिलाओं को  धोखा दिया है,इसलिए उसे महिलाओं से माफी मांगते हुए 2023 में पारित आरक्षण लागू कर देना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एक माह की बच्ची को दादा की गोद से छीनकर जमीन पर पटका, आरोपी बोला- बलि देना था मुझे

हिमख़बर डेस्क  उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक हैरान करने...

एक तेज भूकंप और सब होगा खत्म, आखिर खतरे से निपटने के लिए कितनी तैयार है देवभूमि

हिमाचल में प्रलय की आहट- हिमाचल पर मंडरा रहा है...

गिरीपार के बेटे ने चमकाया प्रदेश का नाम, LPAI में पोर्ट प्रशासक बने HAS अधिकारी नारायण चौहान

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई प्रशासनिक पदों पर सेवारत...

बचपन का शौक बना प्रोफेशन, मिनटों में किसी का भी स्कैच तैयार कर देते हैं शेखर

हिमख़बर डेस्क  उपमंडल जवाली के अंतर्गत नगर परिषद जवाली के...