निरीक्षण के साथ मार्गदर्शन: उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने महिलाओं को दिखाया आगे बढ़ने का रास्ता

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत भकेड़ा के गांव भैरवीं जट्टां में पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया।

इस शिविर में लगभग 30 महिलाओं को मोमबत्ती और अन्य उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि आरसेटी की ओर से आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं घर में ही उद्यम स्थापित करके अपना कारोबार आरंभ कर सकती हैं। इसमें वे विभिन्न बैंकों की ऋण योजनाओं की मदद भी ले सकती हैं।

इससे पहले, जिला अग्रणी प्रबंधक धर्मेंद्र स्याल, आरसेटी के निदेशक अजय कतना, खंड विकास अधिकारी कुलवंत सिंह और अन्य अधिकारियों ने उपायुक्त का स्वागत किया तथा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।

ये रहे उपस्तिथ

इस अवसर पर वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी, आरसेटी के फैकल्टी मैंबर विनय चौहान, किरण कुमारी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दोपहर को कॉलेज से निकले, फिर लौटे नहीं, ब्यास किनारे मिले 2 छात्रों के बैग, सर्च ऑपरेशन जारी

हिमखबर डेस्क देहरा में सोमवार दोपहर घटी एक रहस्यमय घटना ने...

हिमाचल में आफत की बारिश: ऊना में उफनते नाले में बह गई कार, परिवार के 4 सदस्य थे सवार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जगह-जगह से...

5 साल में हिमाचल के CBSE सरकारी स्कूल बनेंगे सर्वश्रेष्ठ, 24 हजार से अधिक बढ़ा नामांकन

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश...

जेई, ओटीए और शिक्षकों की भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर...