बगलामुखी जयंती: मंदिर में सुबह-सवेरे उमड़ पड़ी भीड़, आरती के लिए दूर-दूर से पहुंचे भक्त

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

माता श्री बगलामुखी मंदिर में माता जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के पहले दिन मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह की आरती के पश्चात दूर-दूर से आए भक्त माता के दर्शनों के लिए मंदिर में पहुंचते रहे और पूरे परिसर में भक्ति का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर मंदिर के महंत रजत गिरी ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए विशेष प्रार्थना की, वहीं राजमाता ने भी इस पावन मौके पर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। उपमहंत द्वारा विधिवत अरदास की गई और मुख्य आचार्य दिनेश रत्न के नेतृत्व में पूजा-पाठ संपन्न हुआ।

मंदिर को देश-विदेश से मंगवाए गए रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है, जिससे पूरा मंदिर परिसर दुल्हन की तरह सजा हुआ नजर आया। श्रद्धालु इस मनमोहक सजावट और धार्मिक आयोजन का आनंद लेते दिखे। यह धार्मिक आयोजन तीन दिनों तक श्रद्धा और उल्लास के साथ जारी रहेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

पुलिस जिला देहरा सुरक्षा पर सतर्क

मां बगलामुखी जयंती के पावन अवसर पर पुलिस जिला देहरा पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। हजारों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

एसडीपीओ देहरा, आईपीएस शुमायला चौधरी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए हर स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्य मंदिर मार्गों, पार्किंग स्थलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए विशेष रूट प्लान लागू किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को जाम जैसी परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिस टीमों को लगातार गश्त और निगरानी के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचलः 5 वर्ष की बच्ची के साथ 3 मुस्लिम लड़कों ने किया शारीरिक शोषण

सोलन - रजनीश ठाकुर सोलन के देवघाट में पिछले कल...

शादी नहीं की तो जान दे दूंगी, प्रेमी से विवाह की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती

हिमखबर डेस्क उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के फूलपुर कोतवाली...