हिमाचल के सिया हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी की मां ने पुलिस पर दागे सवाल, कहा-दबाव में आरोप कबूलने की ना हो कोशिश

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में हुए सिया हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी विकास पटियाल की मां ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं। मां सुनीता पटियाल ने बेटे के खिलाफ ठोस सुबूत पेश करने की मांग की है।

आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्यादा खुलासे नहीं हुए हैं। दावा है कि सनकीपन की वजह से हत्या को अंजाम दिया गया, लेकिन अब तक पुलिस हत्या के मोटिव के बारे में साफ साफ कुछ नहीं बता पाई है।

मां सुनीता ने कहा कि यदि उनका बेटा वास्तव में दोषी है तो उसके खिलाफ ठोस सबूत पेश किए जाएं और सख्त सजा दी जाए। मां ने कहा कि उनके बेटे पर दबाव डालकर कबूलनामा ना करवाया जाए। मां सुनीता ने बताया कि 13 अप्रैल को वह घास लेने गई थीं और उन्होंने इस दावे को खारिज कर दिया कि उस दौरान बेटे विकास से उनका झगड़ा हुआ था।

वहीं, गोपालपुर में जहां पर सिया का मर्डर हुआ, वहीं पर कुछ दूरी पर स्थित बाबा प्रेमनाथ कुटिया के पास रहने वाले मकान मालिक प्रकाश चंद ने बताया कि विकास पटियाल डेढ़ साल से कुटिया की ओर नहीं आता था और वह कभी-कभार गोपालपुर की ओर जाता था हालांकि, वह किसी से बातचीत नहीं करता था।

मां ने कह कि घटना से पहले गांव की दो महिलाओं का विकास से सामना हुआ था, लेकिन उसने सिर झुकाकर उनका सामना किया और कुछ नहीं किया। यदि उसका इरादा किसी की हत्या करने का होता तो वह उस समय कुछ कर सकता था।

मां सुनीता ने मांग की और कहा कि अगर उनके बेटे ने इतनी बड़ी वारदात की है तो पुलिस को खून से सने कपड़े, हुड और दराट जैसे सबूत स्पष्ट रूप से पेश करने चाहिए। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि विकास का पहले किसी से झगड़ा, रंजिश या आपराधिक इतिहास नहीं रहा है और वह स्वभाव से कम बोलने वाला है।

40 से अधिक लोगों के बयान दर्ज

उधर, सिया गुलेरिया के पिता जोगिंद्र सिंह गुलेरिया ने कहा कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और इसके लिए हम संतुष्ट हैं। अभी तक कोई शिकायत किसी से नहीं है, लेकिन अगर आगे कोई कमी नजर आएगी तो जरूर बताएंगे।

गौरतलब है कि छात्रा की हत्या के आरोपी विकास को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा है। उससे मौके की निशानदेही भी पुलिस करवा चुकी है। अब तक 40 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं।

उधर, हत्याकांड के बाद क्षेत्र में भय का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी के चलते गोपालपुर स्कूल में थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर ने छात्रों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने छात्रों को सतर्क रहने, अजनबियों से दूरी बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की सलाह दी।

साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने और सही जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की. छात्रों को आत्मविश्वास बनाए रखने और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

‘ये दिल मांगे मोर’ कहकर अमर हो गया हिमाचल का शेर…यही हैं ‘The Pride of Himachal’ कैप्टन विक्रम बत्रा

पालमपुर-बर्फू आज की युवा पीढ़ी सोशल मीडिया पर हजारों...

जया हो या हेमा, साक्षी हो या सुषमा…सबकी पसंद बनी हिमाचल में यूरोप से आई यह कला

हिमखबर डेस्क  समय के साथ भुला दी गई क्रोशिया कला...