डमटाल बाजार में बड़ा हादसा टला : शार्ट सर्किट से चलते ट्रक में लगी आग, बोरियों सहित ट्रक राख

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पठानकोट से जालंधर को जोड़ने वाले नैशनल हाईवे-44 पर डमटाल स्थित दाना मंडी के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक हरियाणा नंबर के एक ट्रक में अचानक शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घटना उस समय घटित हुई जब यह ट्रक डमटाल बाजार से गुजर रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार समय करीब रात 12 बजे एक ट्रक पठानकोट की तरफ से आया, जिसमें खाली बोरियों का बारदाना लदा हुआ था और जालंधर की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक डमटाल बाजार में पहुंचा तो उसके कैबिन से अचानक धुआं उठता देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रक को सड़क किनारे रोक दिया और बाहर निकल आया।

उसके बाहर निकलते ही आग ने गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पठानकोट फायर ब्रिगेड और रश्मि ग्रुप मोहटली की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

गनीमत रही कि इस हादसे में चालक पूरी तरह सुरक्षित रहा और कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग लगने से लाखों रुपए की बोरियों सहित ट्रक पूरी तरह जल गया। शुरूआती जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एक माह की बच्ची को दादा की गोद से छीनकर जमीन पर पटका, आरोपी बोला- बलि देना था मुझे

हिमख़बर डेस्क  उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक हैरान करने...

एक तेज भूकंप और सब होगा खत्म, आखिर खतरे से निपटने के लिए कितनी तैयार है देवभूमि

हिमाचल में प्रलय की आहट- हिमाचल पर मंडरा रहा है...

गिरीपार के बेटे ने चमकाया प्रदेश का नाम, LPAI में पोर्ट प्रशासक बने HAS अधिकारी नारायण चौहान

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई प्रशासनिक पदों पर सेवारत...

बचपन का शौक बना प्रोफेशन, मिनटों में किसी का भी स्कैच तैयार कर देते हैं शेखर

हिमख़बर डेस्क  उपमंडल जवाली के अंतर्गत नगर परिषद जवाली के...