हिमाचल के बद्दी में एसी कंप्रेसर फटने से 20 वर्षीय युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

--Advertisement--

बद्दी – रजनीश ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में एक हादसे में युवक की मौत हो गई व दूसरा घायल है। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के जुड्डीकलां स्थित एक निजी कंपनी में यह हादसा हुआ।

एसी यूनिट स्थापित करते समय कंप्रेसर फटने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जुड्डीकलां स्थित अप्पा सामी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नए एसी यूनिट लगाए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक एसी का कंप्रेसर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

इस हादसे में 20 वर्षीय ऋषभ पुत्र बलदीप, निवासी धर्मपुर, सरकाघाट (जिला मंडी) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, मान सिंह, पुत्र रति राम, निवासी जोबरी (तहसील सोलन) घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना बद्दी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही, फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम द्वारा भी मौके का वैज्ञानिक जांच की जा रही है, ताकि हादसे के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव – 2026 का हुआ भव्य आगाज

हिमखबर डेस्क 08 से 12 जून, 2026 तक आयोजित किए...

चयन आयोग ने निर्धारित की शिक्षकों की विभिन्न पोस्ट कोड हेतु परीक्षा तिथियां

हिमखबर डेस्क हमीरपुर स्थित प्रदेश चयन आयोग ने विभिन्न पोस्ट...

मुख्यमंत्री ने चार नई एम्बुलैंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, इन क्षेत्रों को मिलेगी सुविधा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को अपने...

गगरेट में खेत में मिला कांगड़ा के युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

हिमखबर डेस्क गगरेट में सोमवार सुबह अल्फा होटल के सामने...