हिमाचल प्रदेशः पीएम मोदी के खिलाफ अभ्रद भाषा और गालियों वाला कंटेंट, रील बनाकर इंस्ट्राग्राम पर डाली, युवक के खिलाफ शिकायत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ गालियों से भरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के चलते युवक के खिलाफ शिकायत हुई है। शिमला पुलिस को यह शिकायत दी गई है और  एएसपी शिमला अभिषेक धीमान को शिकायत पत्र सौंपा गया है।

पुलिस को दी शिकायत में विक्रांत चौहान ने बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं और शिमला के स्थायी निवासी हैं। उन्होंने शिकायत में कहा कि महादेय मैं एक सभ्य और जागरूक नागरिक होने के तौर पर इंस्टाग्राम पर adu.saklani नाम की आईडी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाना चाहता हूं। इसकी आईडी में अधिकांश वीडियो धर्मशाला और इसके  आसपास के क्षेत्रों में बने हुए है।

विक्रांत ने कहा कि इस आईडी पर देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के बारे में अश्लील कंटेट, गालियों से भरा वीडियो अपलोड किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री के पद की गरिमा और देश की अस्मिता के खिलाफ पोस्ट डाली है। इस आईडी में इसे फोलो करने वालों की संख्या हजारों में है।

इस तरह के कंटेट से समाज पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। स्कूली बच्चे और अन्य युवा भी देखा-देखी में इसी तरह के कंटेट बनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। ऐसे में मेरा आपसे विनम्र आग्रह है कि इस आईडी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।वकील विक्रांत ने आवेदन पत्र के साथ में आईडी से डाउनलोड वीडियो भी पुलिस को सौंपे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“साहब! पत्नी का सिर धड़ से अलग कर आया हूं…” मर्डर के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी

एक सनसनीखेज हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस थाने...

भयानक हादसा: स्टेशन से रवाना होते ही हिमाचल एक्सप्रेस की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर मौत

हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन से एक दर्दनाक हादसा सामने आया...

डिलीवरी में देरी पर राइडर से मारपीट, रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया; पुलिस जांच शुरू

ऑर्डर पहुंचाने में थोड़ी देरी होने पर डिलीवरी राइडर...