24 अप्रैल को होंगे टेक्निकल एसोसिएट के 40 पदों के लिए साक्षात्कार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि एचएमसीई-वैली प्राइवेट लिमिटेड लुधियाना द्वारा टेक्निकल एसोसिएट के पुरूष  एवं महिला के 40 पद भरे जाने प्रस्तावित हैं।

इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता बारहवीं व आईटीआई सभी टेªड्स एवं डिप्लोमा (मैकेनिकल, आॅटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्राॅनिकस) तथा आयु 18 से 32 वर्ष तक रखी गई है। चयनित आवेदक को 17 हज़ार 500 रुपये से 22 हज़ार 500 रुपये प्रति माह वेतन व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो साथ लेकर 24 अप्रैल को उप रोज़गार कार्यालय, बरोह  सुबह 10ः00 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं।

इस साक्षात्कार हेतु आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव – 2026 का हुआ भव्य आगाज

हिमखबर डेस्क 08 से 12 जून, 2026 तक आयोजित किए...

चयन आयोग ने निर्धारित की शिक्षकों की विभिन्न पोस्ट कोड हेतु परीक्षा तिथियां

हिमखबर डेस्क हमीरपुर स्थित प्रदेश चयन आयोग ने विभिन्न पोस्ट...

मुख्यमंत्री ने चार नई एम्बुलैंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, इन क्षेत्रों को मिलेगी सुविधा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को अपने...

गगरेट में खेत में मिला कांगड़ा के युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

हिमखबर डेस्क गगरेट में सोमवार सुबह अल्फा होटल के सामने...