गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में उत्साहपूर्वक मनाया गया पृथ्वी दिवस

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी, हमीरपुर में आज पृथ्वी दिवस 2026 बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री सुनील संख्यान के समन्वय में तथा एनएसएस/ईको क्लब समन्वयक डॉ. रविंद्र खत्री के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर कॉलेज के सचिव डॉ. रजनीश गौतम एवं प्रबंध निदेशक जगदीश गौतम का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. प्रो. संजय कुमार ने की, जबकि आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. प्रो. दर्श गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस वर्ष पृथ्वी दिवस की थीम “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” पर आधारित विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत परिसर में वृक्षारोपण अभियान से हुई, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर औषधीय पौधे लगाए।

एनएसएस एवं ईको क्लब के छात्रों ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और स्लोगन लेखन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विजेता पोस्टरों को कॉलेज परिसर में प्रदर्शित किया गया।

निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. प्रो. संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा फार्मेसी क्षेत्र को भी हरित तकनीकों को अपनाना चाहिए। आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. प्रो. दर्श गौतम ने गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ पर्यावरणीय चेतना को जोड़ने पर बल दिया।

सुनील संख्यान ने छात्रों को पर्यावरण अनुकूल प्रक्रियाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया, जबकि डॉ. रविंद्र खत्री ने प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाने का संकल्प दिलाया और जल संरक्षण व कचरा प्रबंधन में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने स्वच्छता रैली निकालकर स्थानीय लोगों को जागरूक किया। प्रबंधन द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रबंध निदेशक जगदीश गौतम ने संस्थान की पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई, जबकि सचिव डॉ. रजनीश गौतम ने छात्रों को प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर विकास करने का संदेश दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: सुक्खू सरकार ने जनता को दिया महंगाई का तोहफा, तीन गुना बढ़ाया हिमाचल भवन, सदन का किराया

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने विभिन्न हिमाचल भवनों और सर्किट...

कांगड़ा: ATS विवाद पर फिर गरमाया, वाहन संचालकों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

धर्मशाला - हिमखबर डेस्क  ऑटोमेटेड ट्रांसपोर्ट सैटर (एटीएस) के विरोध...

विधानसभा वैबसाइट पर मिलेगी अध्यक्ष व विधायकों के वेतन-भत्तों की जानकारी

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय की वैबसाइट पर माननीय...