सभी को चुनाव लड़ने का हक, दखल नहीं देगी कांग्रेस, पंचायत चुनावों पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

--Advertisement--

फतेहपुर – अनिल शर्मा 

पंचायत चुनावों को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया गया है और अब चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

फतेहपुर दौरे के दौरान सीएम सुक्खू ने कहा कि पंचायत चुनावों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आज आचार संहिता लगने की संभावना है। सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जो कहा था, वो किया है। पंचायत चुनाव समय पर करवाने के लिए सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं।

हमारी सरकार चाहती है कि चुनाव पूरी पारदर्शिता और निष्पक्ष तरीके से हों, ताकि लोकतंत्र की मजबूती बनी रहे। आज आचार संहिता भी लग सकती है और हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।

मुख्यमंत्री ने साफ किया कि कांग्रेस पार्टी पंचायत चुनावों में अपने उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी और किसी के चुनाव लड़ने के अधिकार में दखल नहीं देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी का भी चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं मारेगी।

पंचायत चुनाव स्थानीय स्तर के चुनाव होते हैं और इसमें हर व्यक्ति को अपनी भागीदारी का पूरा हक है। कोई भी चुनाव लड़ सकता है, कांग्रेस अपने उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी और सभी को स्वतंत्र रूप से मैदान में उतरने का मौका दिया जाएगा।

विपक्ष पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष बेवजह मुद्दे बनाता रहा, जबकि सरकार जमीन पर काम करती रही है।

भाजपा यूं ही मुद्दा बनाती रही, लेकिन हमारी सरकार ने हमेशा विकास और जनहित के कामों को प्राथमिकता दी है। हमने जो वादे जनता से किए थे, उन्हें पूरा करने का काम किया है और आगे भी करते रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एक माह की बच्ची को दादा की गोद से छीनकर जमीन पर पटका, आरोपी बोला- बलि देना था मुझे

हिमख़बर डेस्क  उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक हैरान करने...

एक तेज भूकंप और सब होगा खत्म, आखिर खतरे से निपटने के लिए कितनी तैयार है देवभूमि

हिमाचल में प्रलय की आहट- हिमाचल पर मंडरा रहा है...

गिरीपार के बेटे ने चमकाया प्रदेश का नाम, LPAI में पोर्ट प्रशासक बने HAS अधिकारी नारायण चौहान

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई प्रशासनिक पदों पर सेवारत...

बचपन का शौक बना प्रोफेशन, मिनटों में किसी का भी स्कैच तैयार कर देते हैं शेखर

हिमख़बर डेस्क  उपमंडल जवाली के अंतर्गत नगर परिषद जवाली के...