मुख्यमंत्री पहुंचे कांगड़ा के फतेहपुर, 840 मीटर लंबे पुल सहित इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

--Advertisement--

फतेहपुर – अनिल शर्मा 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुख्खू मंगलवार को कांगड़ा जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री सुबह वजीर राम सिंह स्टेडियम फतेहपुर स्थित हेलीपैड पर पहुंचे, जहां से वे मिनी सचिवालय फतेहपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मिनी सचिवालय का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया और कई विकास योजनाओं की आधारशिला रखी।

इसके बाद मुख्यमंत्री स्थाना (पांथ) पहुंचे, जहां उन्होंने ब्यास नदी पर प्रस्तावित करीब 840 मीटर लंबे पुल का भूमिपूजन किया।

यह पुल संसारपुर टैरेस और स्थाना को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, जिसकी लागत लगभग 110 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। केंद्र सरकार द्वारा सेतु योजना के तहत इस पुल का निर्माण किया जाएगा।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने फतेहपुर में शहीद स्मारक निर्माण, कोडू बेला से पराल वाया जट्ट बेली सड़क, पालाख से चरुरी, मलहारी से दुहाग सड़क, फतेहपुर से बदियाली वाया कुंडियाल, थेरू, सुनेट समेत कई संपर्क सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इसके साथ ही आदर्श स्वास्थ्य संस्थान फतेहपुर के निर्माण कार्य की भी आधारशिला रखी।

दोपहर बाद मुख्यमंत्री पौंग डैम स्थित टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।

फतेहपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को गति देने का भरोसा दिलाया और कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एक माह की बच्ची को दादा की गोद से छीनकर जमीन पर पटका, आरोपी बोला- बलि देना था मुझे

हिमख़बर डेस्क  उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक हैरान करने...

एक तेज भूकंप और सब होगा खत्म, आखिर खतरे से निपटने के लिए कितनी तैयार है देवभूमि

हिमाचल में प्रलय की आहट- हिमाचल पर मंडरा रहा है...

गिरीपार के बेटे ने चमकाया प्रदेश का नाम, LPAI में पोर्ट प्रशासक बने HAS अधिकारी नारायण चौहान

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई प्रशासनिक पदों पर सेवारत...

बचपन का शौक बना प्रोफेशन, मिनटों में किसी का भी स्कैच तैयार कर देते हैं शेखर

हिमख़बर डेस्क  उपमंडल जवाली के अंतर्गत नगर परिषद जवाली के...