01 से 05 जून तक आयोजित किया जाएगा शिमला ग्रीष्मोत्सव – अनुपम कश्यप

--Advertisement--

पांच दिवसीय ग्रीष्मोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न थीम पर आयोजित होंगी गतिविधियां

हिमखबर डेस्क 

शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026 इस वर्ष 01 से 05 जून तक ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित किया जाएगा।

यह जानकारी शिमला ग्रीष्मोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहां बचत भवन में शिमला ग्रीष्मोत्सव के आयोजन के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

अनुपम कश्यप ने बताया कि इस वर्ष शिमला ग्रीष्मोत्सव के दौरान प्रतिदिन गतिविधियां अलग-अलग थीम पर आयोजित होंगी।

सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी आयोजित 

उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के दौरान हर दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अतिरिक्त शाम को सुप्रसिद्ध कलाकारों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।

इस कार्य के लिए अतिरिक्त उपायुक्त, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था), जिला भाषा अधिकारी और जिला लोक संपर्क अधिकारी की समिति मिलकर कार्य करेगी।

ग्रीष्मोत्सव के आयोजन को लेकर 10 दिनों में दे सकते हैं सकारात्मक सुझाव 

उपायुक्त ने कहा कि सभी लोग और अधिकारी शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026 आयोजन को लेकर अपने सकारात्मक और अद्वितीय सुझाव आयोजन समिति को दे सकते हैं जिन्हें इस आयोजन में सम्मिलित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शिमला ग्रीष्मोत्सव के वैभव को पुनः स्थापित करने के भरसक प्रयास किये जायेंगे।

रिज पर दूसरी जगह लगाया जाएगा मंच

उन्होंने कहा कि ग्रीष्मोत्सव के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता, सड़क सुरक्षा जागरूकता, प्राकृतिक फ्लावर शो इत्यादि का आयोजन किया जायेगा।

इस दौरान हेल्दी बेबी कम्पटीशन का आयोजन भी होगा। इसके अतिरिक्त हिमाचली फूड फेस्टिवल के आयोजन को लेकर प्रयास किए जायेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि शिमला ग्रीष्मोत्सव एक बेहद प्रतिष्ठित कार्यक्रम है, जिसका इंतजार शिमला सहित अन्य राज्यों के लोग हर वर्ष बेसब्री से करते हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी शिमला ग्रीष्मोत्सव का आयोजन अच्छे तरीके से किया गया तथा उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इस वर्ष भी सभी विभाग परस्पर तालमेल से इस उत्सव को और बेहतर ढंग से आयोजित करने में जिला प्रशासन का सहयोग करेंगे।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने ग्रीष्मोत्सव में अधिक से अधिक गतिविधियों का आयोजन करने के लिए सभी अधिकारियों को अभी से अपनी तैयारी आरम्भ करने के निर्देश दिए।

स्मारिका व कॉफी टेबल बुक का होगा विमोचन

उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026 को लेकर एक स्मारिका तथा कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया जाएगा, जिसमें शिमला से संबंधित पुरानी तस्वीरों को शामिल किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित 

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिमला अभिषेक, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गोगा मोहड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण, हरियाली का दिया संदेश

हिमख़बर डेस्क आज ग्राम पंचायत पलासला के गांव गोगा मोहडा...

दुबई में सिक्योरिटी गार्ड बनने का मौका, सिर्फ एक दिन बाकी, 6 तारीक को पहुंचे कांगड़ा

हिमखबर डेस्क  दुबई में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं...

कांगड़ा में सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइज़र के भरे जाएगें 180 पद, 8 से 16 जून तक होंगे साक्षात्कार

हिमख़बर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

लैब असिस्टेंट (कैमिस्ट्री एंड टॉक्सीकोलॉजी) का फाइनल परिणाम घोषित

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने कंप्यूटर...