घर से अचानक लापता हुई किशोरी, अपहरण का संदेह; पुलिस जांच जारी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के हरोली उपमंडल के तहत पंडोगा चौकी क्षेत्र से एक किशोरी के अचानक लापता हो जाने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

परिजनों ने इस संदर्भ में एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करवाते हुए अपनी बेटी को ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर गहन छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में किशोरी के पिता ने बताया कि वह मजदूरी करते है और हरोली क्षेत्र के एक गांव में सपरिवार रहता है। बीते 17 अप्रैल को वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ काम पर गया था, जबकि उसकी बेटी घर पर अकेली थी।

शाम को जब पूरा परिवार वापस लौटा, तो उन्होंने किशोरी को घर से नदारद पाया। इसके बाद परिवार वालों ने किशोरी की तलाश शुरू की। उन्होंने आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और उसकी सहेलियों के यहां जाकर पूछताछ की, लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

जब किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। शिकायतकर्ता ने एक व्यक्ति पर संदेह व्यक्त किया है और पुलिस को उसका नाम व विवरण सौंप दिया है। परिजनों का आरोप है कि उक्त व्यक्ति उनकी बेटी को कहीं ले गया है।

वहीं, शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब संदिग्ध व्यक्ति की लोकेशन और किशोरी के संभावित ठिकानों का पता लगाने के लिए छापेमारी कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बंबर ठाकुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, दो पुलिसकर्मी निलंबित; यहां दिया चकमा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से कांग्रेस के पूर्व...

धर्मशाला बस स्टैंड के पास पंजाब रोडवेज बस हादसे का शिकार

हिमखबर डेस्क अंतरराज्यीय बस स्टैंड के साथ लगते सुधेड़-चढ़ी रोड़...

पांवटा साहिब में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में एक पुलिसकर्मी...

पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब काऊंसलिंग से पहले देना होगा फिजिकल टैस्ट

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के उपमंडल डोडरा-क्वार में पशु मित्र...