घर के पास खेलते समय गायब हुई 6 वर्षीय ”नायरा”, नहीं मिला कोई सुराग

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत कड़साई के कलबाड़ा गाँव की साढ़े छह वर्षीय बच्ची, नायरा, पिछले चार दिनों से लापता है।

प्रशासन और स्थानीय लोग दिन-रात बच्ची की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।नायरा के पिता रविंद्र कुमार ने बताया कि यह घटना बीते बुधवार सुबह करीब 8 बजे की है।

बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी, तभी वह अचानक गायब हो गई। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कहीं पता न चलने पर तुरंत बड़सर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए ड्रोन से पूरे इलाके और जंगलों की निगरानी की है। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीण मिलकर खेतों, नालों और घने जंगलों की खाक छान रहे हैं।

नायरा के लापता होने के बाद से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। मां मंजू का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बस भगवान से अपनी बेटी की सलामती की गुहार लगा रही हैं। परिजनों ने सरकार और प्रशासन से अपील की है कि उनकी मासूम बच्ची को जल्द से जल्द ढूंढ निकाला जाए।

एसपी बलबीर सिंह ठाकुर के बोल 

हमीरपुर के एसपी बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस हर संभावित पहलू (किडनैपिंग या दुर्घटना) को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। उन्होंने जनता से भी सहयोग की अपील की है।

यदि किसी व्यक्ति को नायरा के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत पुलिस को सूचित करें या बच्ची के पिता रविंद्र कुमार के मोबाइल नंबर 62303-96169 पर संपर्क करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बंबर ठाकुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, दो पुलिसकर्मी निलंबित; यहां दिया चकमा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से कांग्रेस के पूर्व...

धर्मशाला बस स्टैंड के पास पंजाब रोडवेज बस हादसे का शिकार

हिमखबर डेस्क अंतरराज्यीय बस स्टैंड के साथ लगते सुधेड़-चढ़ी रोड़...

पांवटा साहिब में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में एक पुलिसकर्मी...

पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब काऊंसलिंग से पहले देना होगा फिजिकल टैस्ट

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के उपमंडल डोडरा-क्वार में पशु मित्र...