HRTC बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, चालक को आई चोटें

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला अंतर्गत मैड़ क्षेत्र में रविवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। यहां शिमला से चढ़ियार जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस और एक ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में बस चालक को चोटें आई हैं, जबकि बस में सवार अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह हादसा शाम करीब 6:00 बजे मैड़ मुख्य बाजार से लगभग 300 मीटर पहले एक तीखे मोड़ पर हुआ।

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस शिमला डिपो से चढ़ियार की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक (जो कांगड़ा में सीमेंट अनलोड कर बरमाणा लौट रहा था) के साथ उसकी टक्कर हो गई। हालांकि ट्रक चालक ने बस को बचाने का काफी प्रयास किया।

घायल बस चालक को तुरंत मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। गनीमत यह रही कि बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है।

एसपी बलवीर के बोल 

एसपी बलवीर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई, मामले में जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बीमारी से परेशान CISF के सेवानिवृत्त SI ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना क्षेत्र...

नशा मुक्त युवा प्रतियोगिता में डाइट धर्मशाला का जलवा, प्रशिक्षुओं ने बिखेरा प्रतिभा का परचम!

हिमखबर डेस्क मेरा भारत केंद्र द्वारा "नशा मुक्त युवा" अभियान...

दोपहर को कॉलेज से निकले, फिर लौटे नहीं, ब्यास किनारे मिले 2 छात्रों के बैग, सर्च ऑपरेशन जारी

हिमखबर डेस्क देहरा में सोमवार दोपहर घटी एक रहस्यमय घटना ने...