हिमाचल के कॉलेज में रैगिंग करने के बाद चंडीगढ़ पहुंच गया आरोपित, पिता ने पुलिस के हवाले किया

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में निजी कॉलेज हुई रैगिंग के मामले में पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है। हरोली उपमंडल के पंडोगा स्थित निजी करॅलेज में हुए रैगिंग मामले में आरोपित अमन कुमार चंडीगढ़ पहुंच गया था।

यहां पिता को जब पुलिस ने सारी बात बताई तो उन्होंने बेटे को पुलिस के पास आत्मसमर्पण करने को कहा। आरोपित की धरपकड़ के लिए हरोली पुलिस की टीमें भी मोहाली और चंडीगढ़ गई थीं।

पिता विनोद कुमार ने कानून का सहयोग करते हुए पुलिस टीम से संपर्क कर बेटे को पुलिस को सौंप दिया। विनोद कुमार चंडीगढ़ में नौकरी करते हैं।

केसी कॉलेज के होटल मैनेजमेंट विषय के द्वितीय वर्ष के छात्र ने सीनियर छात्र अजोगर खास जिला कांगड़ा निवासी अमन कुमार पर रैगिंग व पिटाई करने के आरोप लगाए थे।

इसके बाद कालेज प्रशासन ने अमन को कालेज से निष्कासित भी कर दिया था। कालेज प्रबंधन ने मामले में जांच कमेटी भी बनाई है।

पुलिस जांच में आरोपित की मोबाइल नंबर की लोकेशन मोहाली एवं चंडीगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में पाई गई थी। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि आरोपित को जल्द ही यहां लाकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बीमारी से परेशान CISF के सेवानिवृत्त SI ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना क्षेत्र...

नशा मुक्त युवा प्रतियोगिता में डाइट धर्मशाला का जलवा, प्रशिक्षुओं ने बिखेरा प्रतिभा का परचम!

हिमखबर डेस्क मेरा भारत केंद्र द्वारा "नशा मुक्त युवा" अभियान...

दोपहर को कॉलेज से निकले, फिर लौटे नहीं, ब्यास किनारे मिले 2 छात्रों के बैग, सर्च ऑपरेशन जारी

हिमखबर डेस्क देहरा में सोमवार दोपहर घटी एक रहस्यमय घटना ने...