मंडी सिया हत्याकांड: अब तक 15 लोगों के बयान, पुलिस ने 35 से की पूछताछ; आरएफएसएल रिपोर्ट का इंतजार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

सरकाघाट के गोपालपुर क्षेत्र में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या के मामले की पुलिस जांच अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। पुलिस का दावा है कि जांच लगभग 70 प्रतिशत पूरी हो चुकी है।

हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। ऐसे में पुलिस को अब आरएफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है।

मामले में अब तक 15 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं, जबकि 30 से 35 लोगों से गहन पूछताछ की गई है। पुलिस का कहना है कि कई अहम सुराग मिले हैं, लेकिन घटना के मूल कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

उधर, आरोपी की पुलिस रिमांड अवधि समाप्त हो गई है। उसे सोमवार को दोबारा सरकाघाट न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस रिमांड बढ़ाने के लिए अदालत से अनुरोध करेगी, जिससे पूछताछ के जरिये मामले के सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार के बोल 

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अब पुलिस को आरएफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है। जांच को जल्द अंतिम रूप देकर मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बीमारी से परेशान CISF के सेवानिवृत्त SI ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना क्षेत्र...

नशा मुक्त युवा प्रतियोगिता में डाइट धर्मशाला का जलवा, प्रशिक्षुओं ने बिखेरा प्रतिभा का परचम!

हिमखबर डेस्क मेरा भारत केंद्र द्वारा "नशा मुक्त युवा" अभियान...

दोपहर को कॉलेज से निकले, फिर लौटे नहीं, ब्यास किनारे मिले 2 छात्रों के बैग, सर्च ऑपरेशन जारी

हिमखबर डेस्क देहरा में सोमवार दोपहर घटी एक रहस्यमय घटना ने...