सेकेंड हैंड गाड़ी के नाम पर 14 लाख की ठगी, चोरी की स्कॉर्पियो बेचकर आरोपी फरार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

सेकेंड हैंड गाड़ी खरीदने के नाम पर एक ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति से करीब 14 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। मामला उस समय उजागर हुआ जब पुलिस जांच में खरीदी गई स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी की निकली।

शिकायतकर्ता अशोक कुमार, निवासी गांव कोठी, तहसील घुमारवीं ने बताया कि दिसंबर 2025 में उन्होंने अराफात हुसैन नाम के व्यक्ति से स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदने का सौदा किया था।

आरोपी ने गाड़ी को पूरी तरह वैध बताते हुए भरोसा दिलाया, जिसके बाद अशोक कुमार ने 28 दिसंबर 2025 को तीन लाख रुपए नकद दे दिए।

इसके बाद बाकी रकम चुकाने के लिए उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की एम्स शाखा से 11.50 लाख रुपए का लोन लिया। 13 जनवरी 2026 को उन्होंने 10.50 लाख रुपए आरोपी के बैंक खाते में जमा कर दिए।

इस तरह कुल मिलाकर करीब 14 लाख रुपए की भुगतान आरोपी को किया गया। मामले ने उस समय गंभीर मोड़ लिया जब 28 फरवरी 2026 को शिमला पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि यह स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी की है और इसका मूल मामला अमृतसर में दर्ज है।

जांच में यह भी सामने आया कि गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी, साथ ही इंजन और चेसिस नंबर भी गलत थे। यहां तक कि गाड़ी की आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) भी नकली पाई गई। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा।

एसपी संदीप धवल के बोल 

एसपी संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है और इस पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तरह की ठगी में और कौन-कौन शामिल हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दोपहर को कॉलेज से निकले, फिर लौटे नहीं, ब्यास किनारे मिले 2 छात्रों के बैग, सर्च ऑपरेशन जारी

हिमखबर डेस्क देहरा में सोमवार दोपहर घटी एक रहस्यमय घटना ने...

हिमाचल में आफत की बारिश: ऊना में उफनते नाले में बह गई कार, परिवार के 4 सदस्य थे सवार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जगह-जगह से...

5 साल में हिमाचल के CBSE सरकारी स्कूल बनेंगे सर्वश्रेष्ठ, 24 हजार से अधिक बढ़ा नामांकन

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश...

जेई, ओटीए और शिक्षकों की भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर...