हिमाचल में बहू-बेटे की बर्बरता! पिता को दराट-डंडे के वार से किया लहूलुहान, हाल ही में की थी लव मैरिज, दोनों फरार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के लड़भड़ोल में कलियुगी बेटे और बहू ने पिता पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया।

पिता को गंभीर हालत में जोंगिंद्रनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बेटा-बहू दोनो फरार हो गए हैं। घटना लडभड़ोल क्षेत्र की कोलंग पंचायत के डगू गांव की है।

जानकारी के अनुसार 63 वर्षीय प्रेम सिंह के बेटे ने कुछ दिन पहले एक लड़की से लव मैरिज कर ली। पीड़ित के अनुसार उनकी बहू पहले से ही शादीशुदा है, लेकिन उन्होंने इसका भी कोई विरोध नहीं किया।

इनके दो बेटे है और हाल ही में उन्होंने दोनो बेटों में घर का बंटवारा कर दिया ताकि दोनो बेटे अपना गुजर बसर अब स्वयं कर सकें। इस बीच पीड़ित प्रेम सिंह ने आज बेटा-बहू को घर के ताले तोड़ने से इंकार किया।

दोनों ने इस पर पिता का विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके बाद भड़क कर बेटे-बहू ने बुजुर्ग पिता के सिर पर भारी चीज से वार कर उसे नीचे गिरा दिया। जिसके बाद दोनों ने दराट व डंडों से उसे पीटना शरू कर दिया।

प्रेम सिंह के चिल्लाने पर पड़ोसी पहुंचे तो दोनो वहां से भाग खड़े हुए। जिसके बाद प्रेम सिंह को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल लड़भडोल लाया गया। जहां नर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे जोगिंदरनगर अस्पताल रेफर कर दिया।

डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी के बोल 

डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बीमारी से परेशान CISF के सेवानिवृत्त SI ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना क्षेत्र...

नशा मुक्त युवा प्रतियोगिता में डाइट धर्मशाला का जलवा, प्रशिक्षुओं ने बिखेरा प्रतिभा का परचम!

हिमखबर डेस्क मेरा भारत केंद्र द्वारा "नशा मुक्त युवा" अभियान...

दोपहर को कॉलेज से निकले, फिर लौटे नहीं, ब्यास किनारे मिले 2 छात्रों के बैग, सर्च ऑपरेशन जारी

हिमखबर डेस्क देहरा में सोमवार दोपहर घटी एक रहस्यमय घटना ने...