गाड़ी लॉक, अंदर पड़ी थी लाश; मनाली से पालमपुर आ रहे व्यक्ति की कार में मौत…मचा हड़ंकप

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में एक कार के अंदर व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला मंडी जिला अंतर्गत पद्धर उपमंडल के सालगी क्षेत्र का है। मृतक की पहचान 54 वर्षीय लोहरी राम पुत्र स्वर्गीय टेहंकु राम, निवासी गांव कण्डगवाल टिक्कर, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

लोहरी राम 16 अप्रैल को मनाली से अपने घर पालमपुर के लिए रवाना हुआ था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस चौकी कमांद को सूचना मिली थी कि सालगी मोड़ के पास एक कार (HP 01 D 6868) काफी समय से संदिग्ध अवस्था में खड़ी है।

जब पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय मैकेनिक की मदद से कार के दरवाजे खोले, तो चालक की सीट पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्रीय फोरेंसिक साइंस लैब (RFSL) की टीम को मौके पर बुलाया गया। शव में सड़न शुरू हो चुकी थी। शुरुआती जांच में शरीर पर किसी भी तरह के संघर्ष या बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। हालांकि परिजनों ने अभी तक किसी भी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है, लेकिन मौत के सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

संकल्प एक्सपीडिशन-2026: परमवीर चक्र विजेता की प्रेरणा से बढ़ा कैडेट्स का हौसला

परमवीर चक्र विजेता की प्रेरणा से बढ़ा ‘संकल्प एक्सपीडिशन-2026’...

“मजदूरों! घेरो दिल्ली” का ऐलान, 1-2 दिसंबर को दिल्ली में जुटेंगे हजारों मजदूर

1-2 दिसम्बर को दिल्ली में मजदूरों के ऐतिहासिक प्रतिरोध...

संगीत शिक्षक भर्ती को झटका! हिमाचल हाईकोर्ट ने लगाई रोक, राज्य सरकार से जवाब तलब

हिमाचल में संगीत शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर...