श्री परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण कल्याण परिषद भटियात द्वारा कार्यक्रम आयोजित

--Advertisement--

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने की अध्यक्षता, हुनेरा में भगवान परशुराम परिसर को परशुराम वाटिका के रूप में किया जाएगा विकसित: विधानसभा अध्यक्ष

चम्बा – भूषण गुरूंग

कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में श्री परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर आज ब्राह्मण कल्याण परिषद भटियात द्वारा गरनोटा और हुनेरा में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गरनोटा में 12 लाख की धनराशि से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन (परशुराम भवन) का भूमि पूजन किया।

कुलदीप सिंह पठानिया ने कार्यक्रम में श्री परशुराम का विधिवत पूजन और पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने श्री परशुराम जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब भी सामाजिक विसंगतियों और असंतुलन के चलते अन्याय में वृद्धि हुई, तब धरती पर भगवान ने अवतार लिया है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्री परशुराम जी का अवतरण धरती पर हो रहे अन्याय, अधर्म और पाप कर्मों का विनाश करने के लिए हुआ था।

उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम, भगवान विष्णु के अवतार हैं और उन्होंने अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष कर समाज में धर्म की स्थापना की। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।

कुलदीप सिंह पठानिया ने मानवीय जीवन में नैतिक मूल्यों को महत्वपूर्ण बताते हुए उपस्थित लोगों के समक्ष सामाजिक सद्भाव की कामना के साथ श्री परशुराम जी का अनुसरण कर जीवन में आगे बढ़ने का भी आग्रह किया।

दोपहर बाद विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत अवांह के गांव हुनेरा में स्थापित की गयी श्री परशुराम जी की 12 फुट ऊँची मूर्ति का विधिवत अनावरण किया।

उन्होंने हुनेरा ब्राह्मण कल्याण परिषद को इस उत्कृष्ट कार्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हुनेरा में मूर्ति स्थल को भगवान परशुराम घाट एवं भगवान परशुराम वाटिका के रूप में विकसित किया जाएगा।

जिससे धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिसके लिए उन्होंने 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने मूर्ति के लिए उचित शेड निर्माण के लिए भी आश्वासन दिया।

हिमाचल प्रदेश की संस्कृति एवं परंपरा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश देवभूमि के रूप में विख्यात है और यहां की समृद्ध लोक संस्कृति तथा प्राकृतिक सौंदर्य देश-विदेश में पहचान दिलाते हैं।

उन्होंने प्रदेश को वीरभूमि बताते हुए कहा कि यहां के सैनिकों का देश की एकता एवं अखंडता में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

भटियात विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की अपनी विशेष प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि क्षेत्र में लोगों की आवश्यकताओं तथा अपेक्षा के अनुरूप विकासात्मक परियोजनाओं का दृढ़ निश्चय एवं संकल्प के साथ कार्यान्वयन सुनिश्चित बनाया जा रहा है।

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में क्षेत्र में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और छोटे विकास कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ब्राह्मण कल्याण परिषद गरनोटा को एक लाख, हुनेरा को 51 हजार तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को 21 हजार रुपए देने की घोषणा की।

विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान लोगों की समस्याओं का भी समाधान किया। कार्यक्रम में हिमाचल के प्रसिद्ध भक्ति संगीतकार पम्मी ठाकुर ने भक्ति रस पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर डीएसपी शेर सिंह, सदस्य निदेशक मंडल वन निगम चेला कृष्ण चंद, सदस्य निदेशक मंडल राज्य सहकारी बैंक राजकुमार, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, वन मंडल अधिकारी रजनीश शर्मा, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता विद्युत पंकज राठौर, लोक निर्माण नरेंद्र चौधरी, ब्राह्मण कल्याण परिषद से उत्तम कौशल, डॉ. बृजेंद्र शर्मा, अनिल डोगरा, अनिल शर्मा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

‘ये दिल मांगे मोर’ कहकर अमर हो गया हिमाचल का शेर…यही हैं ‘The Pride of Himachal’ कैप्टन विक्रम बत्रा

पालमपुर-बर्फू आज की युवा पीढ़ी सोशल मीडिया पर हजारों...

जया हो या हेमा, साक्षी हो या सुषमा…सबकी पसंद बनी हिमाचल में यूरोप से आई यह कला

हिमखबर डेस्क  समय के साथ भुला दी गई क्रोशिया कला...