मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मनोकामना: ऋषिकेश से दौड़ा चला आया परिवार, पावन पिंडी पर अर्पित किया चांदी का छत्र

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

विश्व विख्यात धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में शनिवार सुबह आस्था और श्रद्धा का अनुपम दृश्य देखने को मिला। ऋषिकेश निवासी निशांत मलिक और उनके परिवार ने माता रानी के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट करते हुए चरणों में 500 ग्राम वजन का शुद्ध चांदी का छत्र अर्पित किया।

आधुनिक कारीगरी से सुसज्जित यह छत्र अब माता श्री चिंतपूर्णी की पावन पिंडी की शोभा बढ़ा रहा है। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी नवीन कालिया द्वारा विशेष पूजा-अर्चना संपन्न करवाई गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच छत्र को माता की पिंडी पर स्थापित किया गया, जिसके उपरांत मंदिर प्रशासन की ओर से मलिक परिवार को माता की पवित्र चुनरी भेंट स्वरूप प्रदान की गई।

निशांत मलिक और उनके परिवार के सदस्यों के बोल

अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर आभार व्यक्त करते हुए निशांत मलिक और उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि “मां चिंतपूर्णी के दरबार में जो आता है, खाली हाथ नहीं जाता”। उन्होंने माता के दरबार में मन्नत मांगी थी, जिसे महामाई ने स्वीकार करते हुए पूरा किया है।

परिवार ने कहा कि माता चिंतपूर्णी की असीम कृपा उनके जीवन पर हमेशा बनी रहती है। उन्होंने माता के चरणों में अरदास की कि माँ इसी प्रकार अपने दरबार में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नाबालिग से दुष्कर्म, मोबाइल फोन देने के बहाने बुलाया, फिर होटल में ले गया, आरोपी फरार

हिमखबर डेस्क हिमाचल के मंडी जिले से एक दिल-दहला देने...

HPU में पढ़ाई हुई महंगी: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नया फीस स्ट्रक्चर जारी, जानें किस कोर्स की कितनी बढ़ी फीस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...

HRTC बस में सफर और पिट्ठू बैग में सफेद जहर, कांगड़ा पुलिस ने ऐसे दबोचा नशा तस्कर

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...