व्यास नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, प्रशासन ने दी 25 हजार की फौरी राहत

--Advertisement--

व्यास नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, प्रशासन ने दी 25 हजार की फौरी राहत, मंढ मियानी पुल के पास मिला शव, विधायक मलेंद्र राजन ने जताई संवेदनाएं

नूरपुर/इंदौरा – स्वर्ण राणा

उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत व्यास नदी में डूबे 17 वर्षीय किशोर कृष का शव सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद कर लिया गया।

प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए अभियान में शव मंढ मियानी पुल के पास एक पेड़ में फंसा हुआ मिला।

जानकारी के अनुसार, किशोर कृष बैसाखी के अवसर पर अपने परिजनों के साथ मोक्ष क्रिया के लिए नदी किनारे गया था।

इस दौरान उसने नहाने की इच्छा जताई, लेकिन तेज बहाव की चपेट में आने से वह लापता हो गया। घटना के बाद से ही प्रशासन द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था।

घटनास्थल पर स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन भी पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है, जबकि शेष 3.75 लाख रुपये की सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध करवाई जाएगी।

इस दौरान एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर, तहसीलदार अपूर्व शर्मा सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी करते रहे।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि नदी-नालों के पास विशेष सतर्कता बरतें और तेज बहाव के दौरान पानी में उतरने से बचें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से रोका जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR करने के दिए आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  दोहरी नागरिकता पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं...

शराब ठेका बंद करने को लेकर बस्सी पंचायत में दिन-रात धरने पर बैठी महिलाएं

हिमखबर डेस्क  मंडी जनपद के सराज विधानसभा क्षेत्र की बस्सी...

पंचायत चुनाव में जमानत बचाने के लिए चाहिए 6 फीसदी वोट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी...

जिला परिषद चेयरमैन का आरक्षण रोस्टर भी जारी, जानें काैन से जिले की सीट आरक्षित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की...