गौतम महाविद्यालय में शेक आउट ड्रिल का आयोजन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

1905 के महान कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ के अवसर पर गौतम कॉलेज में एक प्रभावशाली शेक-आउट (Shakeout) ड्रिल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में “युवा आपदा मित्र” के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपदा प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई।

ड्रिल के दौरान विभिन्न मॉक एक्सरसाइज करवाई गईं, जिनमें भूकंप जैसी आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों और बचाव कार्यों की व्यावहारिक ट्रेनिंग दी गई। छात्रों को आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, प्राथमिक उपचार, सुरक्षित निकासी (evacuation) और टीमवर्क जैसी आवश्यक स्किल्स की प्रैक्टिस करवाई गई।

इस अवसर पर गौतम कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री जगदीश गौतम ने students को संबोधित करते हुए कहा कि युवा वर्ग को आपदा के समय घबराने के बजाय समझदारी और साहस के साथ स्थिति को संभालना चाहिए। उन्होंने छात्रों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाते हुए जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्रिंसिपल, युवा आपदा मित्र के कोऑर्डिनेटर्स एवं अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आपदा के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सक्षम बनाना था।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...