शाहपुर में जातिगत टिप्पणी पर भड़का गद्दी समुदाय: पूर्व पार्षद के खिलाफ थाने में शिकायत, समर्थकों को भी दी चेतावनी

--Advertisement--

शाहपुर में जातिगत टिप्पणी पर भड़का गद्दी समुदाय: पूर्व पार्षद के खिलाफ थाने में शिकायत, समर्थकों को भी दी चेतावनी

शाहपुर – नितिश पठानियां 

नगर पंचायत शाहपुर में अध्यक्ष पद के आरक्षण की नई व्यवस्था लागू होते ही क्षेत्र का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुँच गया है।

पंचायती राज विभाग द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार, शाहपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष का पद एसटी (ST) वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

जिसके बाद नगर पंचायत के पूर्व मनोनीत पार्षद राजीव पटियाल द्वारा सोशल मीडिया पर गद्दी समुदाय के प्रति दी गई एक जातिगत और विवादित टिप्पणी ने बड़े विवाद को जन्म दे दिया है।

इस बयान के सामने आते ही गद्दी समुदाय सहित समाज के सभी वर्गों में भारी आक्रोश फैल गया और इसे सामाजिक समरसता के खिलाफ एक निंदनीय कृत्य बताया जा रहा है।

​हालांकि, विवाद के तूल पकड़ते ही और जनभावनाओं के उग्र होने पर राजीव पटियाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी गलती मानते हुए माफी भी मांगी है, लेकिन पीड़ित समुदाय इसे स्वीकार करने के मूड में नहीं है।

समुदाय का स्पष्ट कहना है कि केवल माफी माँगने से किसी समाज की अस्मिता को लगी ठेस कम नहीं हो सकती। इसी के चलते शाहपुर क्षेत्र के गद्दी समुदाय के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर पुलिस थाना शाहपुर का रुख किया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर आरोपी के खिलाफ जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करने के जुर्म में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर (case) दर्ज करने की पुरजोर मांग की है।

​शिकायत सौंपने पहुंचे अरुण कौशल, कमल कुमार शर्मा, पंकू कांगड़िया, अजय बबली, राहिल समयाल, बाली राम, बृज लाल, विशाल, पुष्पाल, अमन, शिल्पा, केशव शर्मा, वरिंदर शर्मा, अशोक वशिष्ठ, अनूप शर्मा, विपिन कुमार, संजीव ठाकुर, गगन सिंह गोरा, सतपाल सिंह और जगजीत सिंह आदि ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ लोग अभी भी सोशल मीडिया पर राजीव पटियाल के उस विवादित बयान का समर्थन कर रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

समुदाय के नेताओं ने दोटूक चेतावनी दी है कि जो लोग सोशल मीडिया पर इस अपमानजनक टिप्पणी का समर्थन कर रहे हैं, वे अपनी हरकतों से बाज आएं, अन्यथा उनके खिलाफ भी बड़े स्तर पर मोर्चा खोला जाएगा और उन्हें भी कानूनी दायरे में लाया जाएगा।

​प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि समाज में विद्वेष फैलाने और एक प्रतिष्ठित समुदाय की भावनाओं को आहत करने के इस मामले में बिना किसी देरी के सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

फिलहाल, इस घटना के बाद पूरे शाहपुर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आगामी जांच में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...

कांगड़ा में चरस और चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार, चिट्टे में मौजूद युवक शाहपुर से

हिमखबर डेस्क पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में नशीले पदार्थ...