समता दिवस पर बाबू जगजीवन राम को श्रद्धांजलि, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में नेताओं ने किए पुष्प अर्पित

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

दलितों के अधिकारों के सबसे प्रमुख प्रहरियों में से एक महान देशभक्त स्वतंत्रता सेनानी दलित नेता बाबू जगजीवन राम की जयंती,समता दिवस पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में उनके छायाचित्र पर पार्टी नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय संजोयक हिमाचल प्रभारी सांसद राज्य सभा कर्मवीर बौद्ध ने विशेष तौर पर शिरकत की।

कर्मवीर सिंह बौद्ध ने इस अवसर पर बाबू जगजीवन राम को याद करते हुए कहा कि 30 वर्षों तक केंद्रीय मंत्री के तौर पर देश को उन्होंने उल्लेखनीय सेवाएं दी।1971 के युद्ध में रक्षा मंत्री के नाते उन्होंने प्रमुख भूमिका निभाई। देश मे हरित क्रांति में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि दलित समाज के उत्थान उनके अधिकारों के लिए उन्होंने अनेक कार्य किये। संविधान निर्माण में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। उन्होंने कहा कि आज उनकी जयंती पर याद करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहें है।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित नंदा ने इस दौरान कहा कि बाबूजी एक नेता ही नही एक समाज सुधारक भी थे। 1935 में उन्होंने अखिल भारतीय दलित वर्ग लीग की स्थापना में अहम भूमिका निभाई।छुआ छूत के धुर विरोधी बाबू जी ने समाज में एकता के लिये अनेक कार्य किये। कृषि मंत्री के रूप में उन्होंने भारत को खाद्य आत्मनिर्भर, हरित क्रांति दिलाने में प्रमुख भूमिका निभाई। कांग्रेस महासचिव यशपाल तनाईक, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने भी इस दौरान बाबू जगजीवन राम को याद करते हुए उनके जन कल्याण के कार्यो पर प्रकाश डाला।

ये रहे उपस्तिथ

इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव चंद्रशेखर शर्मा,सुरेश नागटा शिमला जिला शहरी अध्यक्ष इंद्र जीत सिंह,अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष जीवन कुमार,जिलाध्यक्ष भूपेंद्र कौशल,कर्मचंद भाटिया,तरलोक चंद,रवींद्र रेलु,जीत पवार,मोहन नेगी,जीत राम पवार,आर पी सिंह,चुनी लाल ज़िंटा,कमलेश ठाकुर,कांग्रेस नेत्री,प्रभा वर्मा ,वृंदा सिंह सहित अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारी,युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुब्रा जिंटा, जिला अध्यक्ष योगेश ठाकुर योगी,तूशार स्तान,एनएसयूआई भंडारी,अतुल ठाकुर, प्रकाश कन्याल,रोहित कश्यप व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...