हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को ‘राज्य किसान आयोग विधेयक, 2026’ को ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।

इसके पारित होने के साथ ही प्रदेश में एक समर्पित किसान आयोग के गठन का रास्ता साफ हो गया है, जिसका मुख्य मकसद खेती-किसानी को मजबूत करना और किसानों की तकदीर बदलना है।

कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने सदन में यह विधेयक पेश करते हुए कहा कि खेती में घटता मुनाफा, जमीन के छोटे टुकड़े और मौसम की मार जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए यह आयोग एक सलाहकार की भूमिका निभाएगा।

यह आयोग न केवल खेती बल्कि उससे जुड़े अन्य क्षेत्रों की भी समीक्षा करेगा और सरकार को ऐसी नीतियों का सुझाव देगा जिससे खेती घाटे का सौदा न रहे।

सदन में चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि आयोग में असली किसानों को जगह मिलनी चाहिए।

वहीं, भाजपा सदस्य हंस राज ने भी विधेयक का समर्थन किया और जोर दिया कि जिन्होंने बागवानी और खेती में अपना जीवन खपाया है, उन्हें ही इस आयोग का हिस्सा बनाया जाए।

बहस का जवाब देते हुए कृषि मंत्री ने साफ किया कि आयोग के सदस्यों के पास कम से कम 25 साल का कृषि अनुभव और डॉक्टरेट की डिग्री होनी चाहिए, ताकि फैसले आंकड़ों और अनुभव की कसौटी पर कसे जा सकें।

इसके प्रावधानों के अनुसार, इस आयोग में एक अध्यक्ष के साथ-साथ सरकारी और गैर-सरकारी सदस्य शामिल होंगे। इनका पूरा ध्यान फसलों के विविधीकरण, बेहतर बाज़ार और किसानों की शिकायतों को दूर करने पर होगा।

खास बात यह है कि इस आयोग को जांच करने और हर साल अपनी रिपोर्ट सरकार और विधानसभा को सौंपने की शक्ति भी होगी। आयोग के कामकाज पर प्रतिवर्ष लगभग 85 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है जिसकी भरपाई सरकारी खजाने से की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...

टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारी की गुंडागर्दी! कार चालक पर लोहे की रॉड से किया हमला, नकदी छीनकर हुआ फरार

बिलासपुर - सुभाष चंदेल कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर स्थित गरामोड़ा टोल...